कोई भी व्यक्ति जो सिविल इंजीनियर के तौर पर अपना करियर शुरू करने जा रहा है उसके जीवन में यह सवाल जरूर आता है कि दीवार में ईंटों की संख्या कैसे ज्ञात करें या How to calculate bricks in a wall। यदि आप अपना घर बनवाने जा रहा है तो आपको भी दीवार में ईंटों की संख्या निकालना आना चाहिए। इसके द्वारा आप ईंटों में लगने वाले अपने खर्चे को जोड़ सकते है।
इस लेख में दीवार में ईंटों की संख्या को ज्ञात करने का तरीका, ट्रिक की सहायता से ईंट की संख्या, Brick calculator से बहुत सरल भाषा में बेहतरीन ढंग से बताया गया है।
दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात करने का सूत्र
दीवार में ईंटों की संख्या = दीवार का आयतन / मोटार्र सहित एक ईंट का आयतन
Number of Bricks=$$\style{font-size:14px}{=\frac{\mathrm{Volume}\;\mathrm{of}\;\mathrm{wall}}{\mathrm{Volume}\;\mathrm{of}\;\mathrm{Brick}\;\mathrm{with}\;\mathrm{Mortar}}}$$
Note- दीवार का आयतन तथा मोर्टार सहित ईंट का आयतन एक ही विमा (Dimension) में निकालना चाहिए। जैसे क्यूबिक फीट, क्यूबिक इंच, क्यूबिक मीटर आदि।
इस सूत्र के द्वारा हम बिना किसी गलती के दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात कर सकते है। ईंटों की संख्या ज्ञात करने के लिए हमे केवल दीवार के आयतन तथा ईंट के आयतन की आवश्यकता होती है।
अब हम मोर्टार सहित ईंट के आयतन तथा दीवार के आयतन को निकालने का तरीका जानेंगे।
दीवार का आयतन
दीवार का आयतन= दीवार की लंबाई × दीवार की चौड़ाई × दीवार की ऊंचाई
दीवार का आयतन उसकी लम्बाई, चौड़ाई, ऊंचाई पर निर्भर करता है। हमें जिस दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात करनी है उस दीवार का आयतन ज्ञात कर लेना चाहिए।
दीवार मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है-
- 9 इंच की दीवार
- 4.5 इंच के दीवार
Note: यदि 9 इंच मोटाई की दीवार में ईंटो की संख्या ज्ञात करनी है तो सूत्र में दीवार की चौड़ाई में 9 इंच लिखेंगे।
यदि 4.5 इंच के दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात करनी हो तो दीवार की चौड़ाई 4.5 इंच लिखा जायेगा।
10 फीट लंबाई, 10 फीट ऊंचाई तथा 9 इंच मोटाई की दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात करेंगे।
9 इंच दीवार का आयतन
- L=10 फीट
- H=10 फीट
- T=9 इंच= 0.75 फीट
दीवार का आयतन= L × B × H
= 10 × 10 × 0.75
दीवार का आयतन = 75 cubic feet
ईंट का आयतन | ईंट का आकार
ईंट का आयतन उसकी लम्बाई, चौड़ाई, ऊंचाई पर निर्भर करता है। यंहा हम भारतीय ईंट की माप से ईंट का आयतन निकाल लेते है।
- ईंट की लंबाई= 9 इंच = 0.75 फीट
- ईंट की चौड़ाई= 4.5 इंच = 0.375 फीट
- ईंट की ऊंचाई= 3 इंच = 0.25 फीट
जब दीवार में ईंट लगाई जाती है तो उसमे मोटार्र (मसाले) की मात्रा भी होती है जिनसे दो ईंटो को जोड़ा जाता है। इसलिए ईंट का आयतन मोटार्र सहित ज्ञात करेंगे।
ज्यादातर क्षेत्रों में मोटार्र 10 mm या 1/2 इंच दिया जाता है। यहां हम 1/2 इंच मोटार्र की मात्रा लेकर ईंट का आयतन निकलेंगे।
- मोटार्र सहित ईंट की लंबाई= (9+0.5) इंच =9.5 इंच = 0.791 फीट
- मोटार्र सहित ईंट की चौड़ाई= (4.5+0.5) इंच = 5 इंच = 0.416 फीट
- मोटार्र सहित ईंट की ऊंचाई= 3+0.5 इंच =3.5 इंच= 0.291 फीट
मोटार्र सहित ईंट का आयतन= L × B × H
=0.791 फीट × 0.416 फीट × 0.291 फीट
ईंट का आयतन= 0.095 क्यूबिक फीट
ईंटों की संख्या | Number of Bricks
ईंटो की संख्या= दीवार का आयतन / मोटार्र सहित ईंट का आयतन
ईंटों की संख्या = 75 / 0.095
ईंटों की संख्या = 789.47 ईंट
अतः 9 इंच दीवार जिसकी लम्बाई 10 फीट, ऊंचाई 10 फीट है उसमें कुल 789 ईंट लगेंगी।
Wastage सहित ईंटों की संख्या- जब कारीगर कार्य करता है तो कुछ ईंट नष्ट हो जाती है। इन नष्ट होने वाली ईंटो को कुल ईंटो का 10% लिया जाता है। यदि आप wastage सहित ईंटों की संख्या निकलना चाहते है तो कुल ईंटों में उसका 10% जोड़ दे।
Short trick to calculate bricks in a wall
ऊपर हमने देखा कि 10 फीट × 10 फीट × 0.75 फीट की दीवार में 789 ईंटे लगी है।
75 क्यूबिक फीट में = 789 ईंट
1 क्यूबिक फीट में= 10.52 ईंट
1 क्यूबिक फीट में =10.52 ईंट लगेगी।
यह सूत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी सहायता से आपको जितने आयतन दीवार में ईंट की संख्या निकालनी है उसे ऊपर गुणा करके ईंट की संख्या ज्ञात करेंगे।
Example- 100 क्यूबिक फीट में ईंटो की संख्या ज्ञात करें।
1 क्यूबिक फीट में =10.52 ईंट
तो 100 क्यूबिक फीट में= 10.52 × 100 ईंट
अतः 100 क्यूबिक फीट में 1052 ईंट लगेगी। इसी प्रकार आप किसी भी दीवार चाहे कितनी भी लंबी या ऊंची हो आप उसमें ईंटो की संख्या ज्ञात कर सकते है।
Brick Calculator
इस Brick Calculator की सहायता से आप 1 सेकंड में केवल दीवार की लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई डालकर दीवार में लगने वाली ईंटों की संख्या को ज्ञात कर सकते है।
wastage सहित ईंटों की संख्या ज्ञात करने के लिए इसमें कुल ईंटों का 10% जोड़ देते है।
Join us now
यह भी जानें-
Find the missing number Questions, Tricks in Reasoning
Analogy reasoning questions for Railway Exam
4.5 इंच दीवार में ईंटों की संख्या
अब हम 10 फीट लंबाई, 10 फीट ऊंचाई तथा 4.5 इंच मोटाई की दीवार में ईंटों की संख्या ज्ञात करेंगे।
दीवार का आयतन= लम्बाई × चौड़ाई × ऊंचाई
4.5 inch= 0.375 feet
दीवार का आयतन= 10 × 10 × 0.375
दीवार का आयतन= 37.5 क्यूबिक फुट
मोर्टार सहित ईंट का आयतन= 0.095 क्यूबिक फीट
मोर्टार सहित ईंट का आयतन ऊपर निकाला गया है।
ईंटों की संख्या= दीवार का आयतन ÷ मोर्टार सहित ईंट का आयतन
ईंटों की संख्या= 37.5 ÷ 0.095
4.5 inch दीवार में ईंटों की संख्या= 394 ईंट
wastage सहित ईंटों की संख्या= 394 + 394 का 10%
4.5 इंच दीवार में wastage सहित ईंटों की संख्या= 433 ईंट
यदि आप ईंट को खरीदना चाहते है तो अपने नजदीकी विक्रेता से संपर्क करें या ईंट को ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे क्लिक करे-
1 फुट में कितनी ईट लगती है?
1 फुट में 8 ईंट लगती है। यदि हम 9 इंच दीवार बना रहे है जिसमें दीवार की लम्बाई 1 फुट, ऊंचाई 1 फीट तथा मोटाई 9 इंच (0.75 फ़ीट) है तो दीवार का आयतन 0.75 क्यूबिक फ़ीट होता है। हम जानते है कि 1 क्यूबिक फ़ीट में 10.52 ईंट लगती है अतः 0.75 क्यूबिक फ़ीट में 7.89 लगभग 8 ईंट लगेगी।
4.5 इंच की दीवार में 4 ईंट लगेगी। यदि हम 4.5 इंच दीवार बना रहे है तो दीवार की लम्बाई 1 फुट, ऊंचाई 1 फीट तथा मोटाई 4.5 इंच (0.375 फ़ीट) है तो दीवार का आयतन 0.375 क्यूबिक फ़ीट होता है। हम जानते है कि 1 क्यूबिक फ़ीट में 11.56 ईंट लगती है अतः 0.375 क्यूबिक फ़ीट में 3.945 लगभग 4 ईंट लगेगी।
10 बाई 10 की दीवार में कितनी लगेगी
9 इंच की 10 बाई 10 की दीवार में कुल 789 ईंट लगेगी। यदि दीवार 4.5 इंच है तो दीवार में कुल 394 ईंट लगेगी।
1 कमरे में कितनी ईंट लगती है?
1 कमरे में 1576 ईंट लगती है। यदि हम 4.5 इंच की दीवार बना रहे है तो एक रूम में 4 दीवारें होती है। ज्यादातर कमरों में दीवार का आकार 10 फीट लम्बाई तथा 10 फ़ीट ऊंचाई का होता है। यदि दीवार 4.5 इंच मोटी है तो एक दीवार बनाने में 394 ईंट लगेगी अतः पूरे कमरे में 1576 ईंट लगेगी।
1000 ईंटों की कीमत क्या है?
1000 ईंटों की कीमत लगभग 10000 रूपये होती है। एक ईंट की कीमत 7-12 रूपये के बीच होती है। यदि हम एक ईंट का मूल्य 10 रूपये तो इनकी कीमत 10000 रूपये होगी।
1 दीवार में कितने ईंटें लगेगी
9 इंच की 1 दीवार में कुल 789 ईंटें लगेगी अगर दीवार की लम्बाई, ऊंचाई 10 फ़ीट हो। यदि 4.5 इंच की दीवार हो तो 394 ईंट लगेगी।
एक ईंट की लम्बाई कितनी होती है? | एक ईंट का आकार क्या होता है?
एक ईंट की लम्बाई 9 इंच होती है। ईंट का आकार क्षेत्र पर निर्भर करता है लेकिन भारत में अधिकतर 9 इंच लम्बाई, 4.5 चौड़ाई, 3 इंच ऊंचाई की ईंटे इस्तेमाल की जाती है।
Latest Posts-
- 1000 वर्ग फीट ढलाई करने में सामान की मात्रा और कीमत
- शेषफल कैसे निकालते हैं? | Sheshfal kaise nikale
- How to find last two digits of a number in hindi, Best tricks | संख्या के अंतिम दो अंक ज्ञात करना सीखें
- इकाई अंक किसे कहते हैं | इकाई अंक ज्ञात करना | इकाई अंक के सवाल | Unit Digit in hindi
- गुणोत्तर श्रेणी किसे कहते हैं, परिभाषा, गुणोत्तर श्रेणी के सूत्र, योग, सवाल, गुणोत्तर माध्य को उदाहरण सहित समझें
- समांतर श्रेणी किसे कहते हैं, परिभाषा, समांतर श्रेणी के सूत्र, योग, सवाल, समांतर माध्य को उदाहरण सहित समझें
- BSC Chemistry Question Paper 2023 3rd Year with PDF