पासा (Dice) के रीजनिंग के सवाल हल करें 5 सेकंड में, पासा रीजनिंग सवाल PDF के साथ

Share with friends

पासा रीजनिंग का एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। पासा टॉपिक से लगभग हर परीक्षा में सवाल पूछे जाते है। पासा (Dice) के सवाल हल करने में कई स्टूडेंट को बहुत समय लगता है क्योंकि उन्होंने पासा की जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से नहीं पढ़ा होता है। लेकिन हमारे द्वारा बताये गए पासा रीजनिंग ट्रिक द्वारा पासे के सवाल आसानी से हल कर सकते है।

रेलवे की परीक्षा में पासा एवं घन पाठ से 1-5 तक अंक के सवाल पूछे जा सकते है। इसके अलावा RRB, SSC, Banking, Navy इत्यादि परीक्षा में भी पासा टॉपिक से रीजनिंग में सवाल पूछे जाते है। इस आर्टिकल में हमने पासा (Dice) Topic के हर प्रकार के सवाल को बेहतरीन ढंग से समझाया गया है।

पासा क्या होता है? | रीजनिंग में पासा क्या है

रीजनिंग में पासा 6 फलको से घिरा एक बंद बॉक्स आकार की आकृति होती है। पासा एक 6 फलक वाला घन होता है। पासा लकड़ी, हार्ड प्लास्टिक, पत्थर, काँच, धातु तथा रेसिन जैसे पदार्थो से बनाया जाता है। पासा षट्भुज आकार की आकृति का होता है।

पासा रीजनिंग ट्रिक पासा के प्रकार रीजनिंग में पासा पास रीजनिंग PDF

Ludo खेल में इस्तेमाल होने वाला घन पासा कहलाता है। इसके 6 फलक पर अलग-अलग अंक (नंबर) छपे होते है। Ludo में इस्तेमाल होने वाले Dice को आप online खरीद सकते है।

पासा के प्रकार

रीजनिंग में पासा दो प्रकार का होता है।

  • मानक पासा (standard Dice)
  • सामान्य पासा (गैर मानक पासा) (Ordinary Dice)

मानक पासा

मानक पासा एक ऐसा पासा होता है जिसके विपरीत फलक का योग 7 होता है। तथा इसके सामने दिखने वाले फलक का योग कभी भी 7 नही हो सकता है।

रीजनिंग में मानक पासा के सवाल को हल करना बहुत की आसान काम होता है। मानक पासे के सवाल चुटकियों में हल किए जा सकते है।

Note-1.) किसी भी पासे में जो पासे में सामने दिखने वाले सभी अंक एक दूसरे के विपरीत नही हो सकते है।
2.) पासे में सामने न दिखने वाले अंक भी एक दूसरे के विपरीत नही हो सकते है।

मानक पासे के सवालों को हल करना

मानक पासे की एक शर्त पता होने के कारण हम इसके सभी सवालों को आसानी से हल कर सकते है।

शर्त- मानक पासे में विपरीत फलको का योग 7 होता है। अतः यदि सामने पासे की 5 फलक दी गई है और इसकी विपरीत फलक को पूछा गया है तो वह विपरीत फलक 2 होगी क्योंकि 7-5=2 करके सवाल हल करेंगे।

इसी प्रकार यदि 1 अंक की फलक सामने है तो विपरीत फलक 6 होगी क्योंकि 7-1=6 होता है।
यदि सामने की फलक 3 है तो विपरीत फलक 4 होगी क्योंकि 7-3=4 होता है।

साधारण पासा

साधारण पासा ऐसा पासा होता है जिसमे यदि सामने दिखने वाले फलक का योग 7 है, तो विपरीत फलको का योग 7 नही होता है।

साधारण पासा पुनः दो प्रकार का होता है-

  1. बंद पासा
  2. खुला पासा

साधारण पासा के सवाल को हल करना

साधारण पासे के सवाल परीक्षा में कई प्रकार से आते है। और इनको हल करने के तरीका भी अलग-अलग होता है।

1.) जब एक पासा दिया हो : पहला प्रकार

पासा

प्रश्न में 1 के विपरीत अंक पूछा गया है।
अंक 6, 4 अंक 1 के बगल में है। जिसके कारण ये 1 के विपरीत नही हो सकते है। (साधारण पासा)

उत्तर अतः 2,3,5 अंक 1 के विपरीत हो सकते है।

2.) जब दो पासे दिये हो और दोनो पासो में एक अंक समान हो : दूसरा प्रकार

इस प्रकार में यदि आपको दो पासे दिए जाए तथा दोनो पासों में एक अंक समान हो तो उसे हल करने का तरीका हम निम्न प्रश्न की सहायता से समझते है-

पासा

हल- अब 1 को दोनो पासों में common रखकर clockwise घुमाने पर-

साधारण पासा सवाल
  • पहले पासे में 1 3 2
  • दूसरे पासे में 1 4 5

अतः 3 के विपरीत (नीचे) 4 होगा, 2 के विपरीत (नीचे) 5 होगा तथा 1 के नीचे 1 है अतः पासे में केवल 6 अंक बचा है। अन्य सभी अंक देखे जा चुके है।

इसलिए 1 के विपरीत 6 होगा।

Example 2-

Dice Question

उत्तर- दोनो पासों में 1 अंक common है अतः पासे को विस्तार रूप में लिखने पर-

  • पहला पासा 1 6 3
  • दूसरा पासा 1 5 2

इस प्रकार नीचे से ऊपर देखने पर 5 का विपरीत 6 होगा, 2 का विपरीत 3 होगा।

3.) जब दो पासे दिए हो और उनमें दो अंक समान हो : तीसरा प्रकार

इस प्रकार के सवाल को हल करने के लिए हमे जो दो अंक मिल रहे है उन्हे हटा (Eliminate) कर देना होता है तथा बचे अंक एक दूसरे के विपरीत होते है।

उदाहरण-

Dice Questions SSC CGL

अब इस प्रश्न में 1, 3 अंक दोनो पासों में Common है, अतः इन्हें हटा देंगे। अतः 2 अंक 5 के विपरीत होगा।
उत्तर 2 होगा।

उदाहरण 2

पासा Expain

इस प्रश्न में 3, 2 अंक common है अतः 1 के विपरीत 4 होगा।

4.) जब दोनो पासे हो तथा उनमें कोई अंक समान न हो : चौथा प्रकार

Trick- ऐसे सवालों को ये मान कर हल किया जाता है कि उनके विपरीत फलक का योग 7 होता है।

पासा रीजनिंग प्रश्न
  • दोनो पासों में कोई भी अंक समान नही है। तो इनके विपरीत फलक का योग 7 होगा। हमे प्रश्न में 3 के विपरीत अंक पूछा गया है अतः 7-3=4 अतः 3 के विपरीत 4 होगा।

अब पासा टॉपिक से कोई भी सवाल आप चुटकियों में हल कर सकते है।

अब पासा में केवल खुला पासा टॉपिक बचता है। खुला पासा से संबंधित सवाल हम अगले आर्टिकल में देखेंगे। पासा भाग-2 में हम खुला पासा समझेंगे और इसके सभी सवाल को हल करेंगे।

परीक्षाओं में आए महत्वपूर्ण पासा रीजनिंग प्रश्न

पासा रीजनिंग प्रश्न
पासा (Dice) सवाल 1

उत्तर 3 के विपरीत 4 होगा। अतः विकल्प B सही है।

पासा रीजनिंग सवाल PDF
पासा (Dice) सवाल 2

उत्तर- 3 के विपरीत 2 होगा। अतः विकल्प D सही है।

पासा रीजनिंग सवाल
पासा (Dice) सवाल 3

उत्तर– O के विपरीत S होगा। अतः विकल्प C सही है।

पासा के सवाल हल करने के तरीके का Complete PDF

इस एक आर्टिकल में बंद पासा पूरी तरह से समाप्त होता है। अगले आर्टिकल में हम खुला पासा को पढ़ेंगे। इसी प्रकार दर्पण को बेहतरीन तरीके से जाने-

खुला पासा (Open Dice)- Click Here


Share with friends

Leave a comment