UP Police constable sports quota पद के लिए उत्तर प्रदेश में सीधी भर्ती का ऐलान किया गया है। छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है जिसमें वह बिना परीक्षा के नौकरी ले सकते है। UP Police constable की इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 से शुरू हो गयी है। UP Police vacancy का आवेदन प्रक्रिया केवल 15 दिन चलकर 1 जनवरी 2024 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 546 पद है। पुलिस की यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी। भर्ती के लिए उच्च शारीरिक दक्षता की आवश्यकता होगी, जिसके बाद प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिलेगी।
इस आर्टिकल में हम UP Police Constable पद के लिए Eligibility, selection Process, Exam Pattern, salary तथा सभी जरुरी जानकारी का बताया गया है। UP Police के लिए अधिक मात्रा में form भरे जाते है, इसीलिए जरुरी जानकारी जल्दी पढ़े।
UP Police Constable 2024 Important Dates
- Application Begin: 14 दिसंबर 2023
- Last Date of Apply Online: 1 जनवरी 2024
UP Police Constable form Application Fees
- General/OBC/SC/ST: 400₹
- All Category Female: 400₹
UP Police Constable Eligibility
- अभ्यर्थी का 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए।
- इसके साथ-साथ राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जूनियर/सीनियर, फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर/सीनियर, अखिल भारतीय अंतर राज्य चैम्पियनशिप सीनियर, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, विश्व स्कूल खेल अंडर-19, राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-19, अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो। अधिक जानकारी के लिए Official Notification पढ़े।
UP Police Constable Age Limit
- अधिकतम आयु: 22 Year
- न्यूनतम आयु: 18 Year
- आयु में छूट: परीक्षा नियम बोर्ड के अनुसार Check official Notification
संक्षेप में अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 22 वर्ष से अधिक आयु का न हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 02-07-2001 से पहले तथा दिनांक 01-07-2005 के बाद न हुआ हो।
आयु में छूट- कुशल खिलाड़ियों के लिए विशेष परिस्थितियों में पुलिस महानिदेशक द्वारा आरक्षी पद हेतु न्यूनतम आयु सीमा में 02 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। अतः न्यूनतम 16 वर्ष की आयु प्राप्त अभ्यर्थी अर्थात जिनका जन्म 01-07-2007 तक हुआ हो, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
इस प्रकार चयनित खिलाडी को सर्वप्रथम प्रशिक्षणार्थी के पद पर रखा जायेगा तथा उसे मूल वेतन की धनराशि का 80 प्रतिशत मानदेय प्रतिमाह अनुमन्य होगा। पद के लिए न्यूनतम आयु पूर्ण कर लेने पर उसे शासकीय सेवा में लिया जायेगा।
UP Police Constable salary 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस (कुशल खिलाड़ियों) की भर्ती में वेतनमान 5200-20200 व Grade Pay 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू 0-21700/- होगी। सभी 546 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं।
सैलरी के अलावा Up Police vacancy में कई सारे Benefits, भत्ते, यातायात किराए में छूट आदि भी प्राप्त होते है।
यह भी जानें-
UP Police Constable Selection Process
यह चयन उत्तर प्रदेश पुलिस (कुशल खिलाड़ियों) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली 2021 के अनुसार किया जाएगा। जिसके चरण निम्न प्रकार है-
1.) आवेदन पत्रों की जांच: आवेदन के रूप में आए सभी आवेदन पत्रों और उनके साथ जुड़े Documents को जांचा जायेगा। यदि आवेदन पत्र में आवश्यक प्रतियां सम्मिलित नहीं है तो आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा।
2.) दस्तावेजों की जांच: आवेदन के पश्चात उम्मीदवार को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाता है। उम्मीदवार को बताए गए समय तथा तारीख पर मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बताए स्थान पर प्रस्तुत होना है। जिससे आवेदन में जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन हो सके।
3.) शारीरिक योग्यता: दस्तावेजों की जांच के पश्चात उम्मीदवार को कौशल परीक्षण सम्मति के सामने अपने खेल कौशल का परीक्षण करना होगा। यह खेल कौशल परीक्षण 80 अंक का होगा जिसमें 50 से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी उपयुक्त तथा 50 से कम वाले अभ्यर्थी अनुपयुक्त होंगे।
4.) खेल प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन: इस चरण में उम्मीदवार की खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जायेगा। जिसके आधार पर उन्हें 20 अंक में से अंक प्रदान किए जायेंगे।
5.) कुल अंको का विभाजन:
कुल पूर्णांक-100 अंक
परिक्षण | अंक |
---|---|
खेल कौशल परीक्षण | 80 अंक |
खेल प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन | 20 अंक |
कुल पूर्णांक | 100 अंक |
6.) प्रमाण पत्रों का सत्यापन: सभी चरण पर करने के बाद आपके खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाता है। जिसके पश्चात नौकरी मिलती है। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज फर्जी पाए जाते है तो उसे निरस्त कर दिया जायेगा।
वह अभ्यर्थी जो कुल पूर्णांक 100 अंक में से अधिकतम अंक प्राप्त करेंगे उनका चयन प्रथम होगा। अतः अधिक अंको वाले अभ्यर्थी की सूची का चयन किया जाता है।
समान अंक होने की स्थिति-
यदि किसी दो अभ्यर्थी के समान अंक हो तो ऐसे अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जो-
- DOEACC / नाइलिट सोसायटी से कम्प्यूटर में ‘ओ स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो या
- राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
यदि इसके बावजूद भी यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जायेगी।
UP Police Constable Form Apply Online 2023-2024 Link | Click Here |
Download Official Notification | Link Click |
Stay Updated Join Our Channels | Telegram |
Join us now-
- 1000 वर्ग फीट ढलाई करने में सामान की मात्रा और कीमत
- शेषफल कैसे निकालते हैं? | Sheshfal kaise nikale
- How to find last two digits of a number in hindi, Best tricks | संख्या के अंतिम दो अंक ज्ञात करना सीखें
- इकाई अंक किसे कहते हैं | इकाई अंक ज्ञात करना | इकाई अंक के सवाल | Unit Digit in hindi
- गुणोत्तर श्रेणी किसे कहते हैं, परिभाषा, गुणोत्तर श्रेणी के सूत्र, योग, सवाल, गुणोत्तर माध्य को उदाहरण सहित समझें
- समांतर श्रेणी किसे कहते हैं, परिभाषा, समांतर श्रेणी के सूत्र, योग, सवाल, समांतर माध्य को उदाहरण सहित समझें
- BSC Chemistry Question Paper 2023 3rd Year with PDF
- न्यूटन का पहला नियम: परिभाषा, कारण, अनुप्रयोग, उदाहरण | जड़त्व का नियम, प्रकार
- सार्थक अंक किसे कहते हैं, परिभाषा, उदाहरण, नियम, निकालने का तरीका | Significant figures in hindi
- Difference Between PVC Panel and Wallpaper: Price, Quality, Durability and Life etc. for Walls in Hindi
- Open Dice Reasoning Questions and Answers with Pdf in Hindi, Best Tricks