SSC CHSL 9th March 2023 shift-1 Paper with solutions Reasoning

Share with friends

SSC CHSL Reasoning का 9th March 2023 shift-1 का Paper, SSC CHSL परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। SSC CHSL Reasoning 9th march 2023 shift paper के सभी Questions को विस्तार से बेहतरीन ढंग से समझाया गया है।

इन प्रश्नों को पढ़ कर पहले खुद solve करके फिर नीचे scroll करके solution देखे और जांचे की आपका उत्तर सही है या नहीं। ऐसा करने से Questions लगाने की प्रैक्टिस होगी और speed में भी बढ़ोतरी होगी।

SSC CHSL 9th March 2023 shift-1 Questions with solutions Reasoning

Question 1.) निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से अलग अक्षर/अक्षरों को चुनिए।

  1. BDEF
  2. LMNO
  3. IJKL
  4. ABCD

Answer: Option (1) BDEF
Solution: B D E F अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला में क्रमानुसार 2, 4, 5, 6 स्थान पर आते है। जिसमें दो अक्षरों के बीच किसी में 2 तथा 1 अक्षर का अंतर है। जबकि अन्य विकल्पों में क्रम लगातार है जैसे-
L M N O= 12, 13, 14, 15
I J K L= 9, 10, 11, 12
A B C D= 1, 2, 3, 4
अतः option (1) BDEF सही उत्तर है।

Question 2.) S, T की बहन है। R, S का भाई है। U, W की पत्नी है। T, U का पिता है। T, W से कैसे संबंधित है?

  1. पिता
  2. ससुर
  3. मामा
  4. बेटा

Answer: Option (2) ससुर
Solution: प्रत्येक वाक्य को पढ़ते हुए चित्र बनाए और देखने पर पता चलता है कि T, U का पिता है और U, W की पत्नी है। अतः T, W का ससुर है।

Question 3.) कागज के एक टुकड़े को मोड़ा जाता है और उसने छेद किया जाता है. जैसा कि नीचे प्रश्न आकृतियों में दिखाना गया है। दी गई उत्तर आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने के बाद यह किस उत्तर आकृति के समान दिखाई देगी?

ssc chsl image sequence question

Answer: Option (1)
Solution: बीच के 2 कॉलम जो प्रश्न आकृति में कटे है और सभी विकल्पों में प्रश्न के बीच के दो कटे कॉलम की आकृति अलग है जबकि प्रश्न 1 में ये सामान है। इस प्रकार Option Eliminate करके हम जान सकते है कि उत्तर Option 1 है।

Question 4.) निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्या युग्म दिए गए हैं।
प्रत्येक युग्म में (-) के बायीं ओर की संख्या (-) के दायी ओर की संख्या से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है।
समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर तीन युग्म समान हैं। दिए गए विकल्पों में से अलग युग्म को चुनिए।

  1. 2222-4444
  2. 3333-6666
  3. 4444-8888
  4. 5555-7777

Answer: Option (4) 5555-7777
Solution: minus (-) के दाएं वाली संख्या minus के बायीं वाली संख्या की दोगुनी है। लेकिन Option (4) 5555-7777 में ऐसा नहीं है जिसके कारण यह अलग है। अतः उत्तर 5555-7777 है।

Question 5.) दिए गए विकल्पों में से उस आकृति को चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

ssc chsl previous year question

Answer: Option (3)
Solution: ऊपर प्रश्न आकृति में चित्र Anticlockwise घूम रहा है। Dark circle जब anticlockwise घूमता है तो एक बार काला गोला तथा अगले में हल्का गोला बन रहा है। और इसी प्रकार हल्का त्रिभुज अगली आकृति में काला त्रिभुज होता है। अतः तीसरी आकृति में बाएं और का स्टार चित्र घूमकर नीचे आएगा और गहरे रंग का होगा। अतः उत्तर option 3 है।

Question 6.) किसी एक खास कूट भाषा में, ‘GIRL’ को ‘QWNL’ लिखा जाता है। इस कूट भाषा में ‘KEPT’ को कैसे लिखा जाएगा?

  1. YUJP
  2. YVJP
  3. YUKR
  4. YUKP

Answer: Option (1) YUJP

coding decoding question

Solution: चित्र में देखने से पता चलता है कि प्रश्न में cross (X) में 5 जुड़ रहा है। अतः इस प्रकार उत्तर option (1) YUJP होगा।

Question 7.) किसी एक खास कूट भाषा में, TEFLOANS’ को ‘2056121226138’ लिखा जाता है, ‘SERGEANT को 1951872226137’ लिखा जाता है। इस कूट भाषा में ‘UNIQUELY’ को कैसे लिखा जाएगा?

  1. 2115917623152
  2. 2114917632142
  3. 2114917622152
  4. 2124917623152

Answer: Option (3) 2114917622152
Solution: TEFLOANS में कुल 8 अक्षर है जिनको आधे में तोड़ेंगे तो-
T- 20, E- 5, F- 6, L- 12 आधे अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम है। तथा अगले 4 अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के विपरीत अक्षर है।
जैसे L (12) का विपरीत O (15) है जो पहले में 12 के आगे लिखा है। A (1) का विपरीत = 26, N 14 का विपरीत 13 है, S 19 का विपरीत 8 है।
अतः UNIQUELY को आधे UNIQ का कोड 2114917 होगा।
इसके अगले अक्षर UELY का कोड विपरीत अक्षर से बनता है जो U 21 का विपरीत 6 , E 5 का विपरीत 22, L12 का विपरीत 15, तथा Y 25 का विपरीत 2 होगा।
अतः उत्तर 21144917632152 है।

Question 8.) (::) के बायीं ओर दिए गए शब्द एक-दूसरे से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित हैं। उसी तर्क नियम संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म को चुनिए।

चाय: कप:: ?

  1. कागज: लुगदी
  2. दूध: पीना
  3. भोजन: प्लेट
  4. ग्लास: जल

Answer: Option (3) भोजन: प्लेट
Solution: जिस प्रकार चाय कप में पी जाती है। उसी प्रकार भोजन प्लेट में खाया जाता है। अतः उत्तर option c भोजन: प्लेट होगा।

Question 9.) 129, 126, 123, 120, 117, ?

  1. 114
  2. 113
  3. 112
  4. 115

Answer: Option (1) 114
Solution: श्रृंखला में लगातार 3 घट हो रहा है। अतः अगली संख्या 117-3=114 होगी।

Question 10: विकल्पों में से : के दाई तरफ की संख्या चुने
कलम : लेखक :: कुल्हाड़ी : ?

  1. शिक्षक
  2. रसोइया
  3. लकड़हारा
  4. मोची

Answer: Option (1) लकड़हारा
Solution: लेखक कलम का इस्तेमाल करता है इसी प्रकार कुल्हाड़ी का इस्तेमाल लकड़हारा करता है। अतः लकड़हारा सही उत्तर है।

Question 11.) दी गयी आकृति में कितने त्रिभुज है?

counting figures
  1. 22
  2. 23
  3. 25
  4. 24

Answer: Option (2) 23

Question 12.) 14 : 210 :: 13 : ? :: 16 : 272

  1. 204
  2. 162
  3. 174
  4. 182

Answer: Option (4) 182
Solution: पहले में 14²+14=210, 16²+16= 272 है इसी प्रकार 13²+13=182, उत्तर होगा।

Question 13.) उस आकृति को चुने जिसमें दी गयी आकृति निहित है?

embedded image question

Answer: Option (1)
Solution: option 1 में प्रश्न आकृति पूरी तरह से छुपी हुई है। अतः उत्तर option 1 है।

Question 14.) यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो वह आकृति बताएं जो प्रश्न आकृति की प्रतिबिम्ब होगी?

darpan pratibimb question

Answer: Option (2)
Solution: प्रश्न आकृति में दर्पण के बाई ओर एक चित्र है जो दर्पण AB में किस प्रकार दिखेगा यह ज्ञात करना है। प्रश्न आकृति को पार्श्व विपरीत करने पर उत्तर Option (2) प्राप्त होगा।

यदि आप दर्पण प्रतिबिंब (Mirror Image) ज्ञात करना जानना चाहते है तो- Click Here

Question 15.) यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो वह आकृति बताएं जो प्रश्न आकृति की प्रतिबिम्ब होगी?

mirror image question

Answer: Option (4)
Solution: आकृति में दर्पण के बाई ओर के चित्र है को पार्श्व विपरीत करने पर उत्तर आकृति Option (4) प्राप्त होगी। जो दी गयी आकृति का दर्पण प्रतिबिम्ब है।

Question 16.) LOG, FLH, ZII, TFJ, NCK,?

  1. HYL
  2. HAL
  3. HZL
  4. HZM

Answer: Option (3) HZL
Solution: श्रृंखला में L से F से Z से T से N जाने में लगातार 6 अक्षर कम तो रहे है। अतः N 14 से 6 कम होने पर 8 मतलब H अक्षर होगा।
बीच के अक्षर में लगातार 3 कम हो रहा है। अतः C में 3 कम करने पर 0 यानि 26 Z होगा।
इसी प्रकार अंत के अक्षर G, H, I, J, K में लगातार एक अक्षर बढ़ रहा है अतः अगला अक्षर L होगा।
अतः तीनों अक्षर मिला कर उत्तर HZL होगा।

Question 17.) (-) के दायी तथा बायीं ओर के संख्या में कुछ न कुछ सम्बन्ध है जो तीनों संख्याओं में सामान तर्क है वह संख्या ज्ञात करें जिसका तर्क भिन्न है और वह अलग है?

  1. 2125 – 8600
  2. 3375 – 13500
  3. 1595 – 6380
  4. 2685 – 10740

Answer: Option (1) 2125 – 8600
Solution: 3375 को 4 से गुणा करने पर 13500 आता है। 1595 को 4 से गुणा करने पर 6380 आता है, 2685 को 4 से गुणा करने पर 10740 आता है। लेकिन 2125 को 4 से गुणा करने पर 8500 आता है जो अलग है अतः उत्तर 2125-8600 है।

Question 18.) दिए गए चिन्हों को आपस में बदलने के बाद निम्न समीकरण का मान क्या होगा?
× और ÷
47 + 13 ÷ 65 × 5 – 16

  1. 190
  2. 195
  3. 205
  4. 200

Answer: Option (4) 200
Solution: x और ÷ को आपस में बदलने पर समीकरण 47 + 13 x 65 ÷ 5 – 16 = 200 आएगा।

Question 19.) नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको मानना है कि दिए गए कथन सत्य हैं चाहे वे समान्यतः ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों के अनुसार है।दिए गए कथनः

  1. सभी Z, D हैं।
  2. कोई भी Y, Z नहीं है।

निष्कर्षः

  1. कुछ D, Y नहीं हैं।
  2. कुछ Z, Y नहीं हैं।
  3. कुछ D, Z हैं।

Options:

  1. सभी निष्कर्ष कधनों के अनुसार है।
  2. निष्कर्ष। और । दोनों कथनों के अनुसार है।
  3. निष्कर्ष । और ।।। दोनों कपनों के अनुसार है।
  4. केवल निष्कर्ष। कथनों के अनुसार है।

Answer: Option (1) सभी निष्कर्ष कथनों के अनुसार है।
Solution: नीचे गए चित्र में Z, D के अंतर्गत है तथा Z, D का सम्बन्ध Y से नहीं है। सभी निष्कर्ष चित्र में लागू हो रहे है। अतः Option (1) ”सभी निष्कर्ष कथनों के अनुसार है” सही उत्तर है।

ssc chsl kathan nishkarsh question

Question 20.) दिए गए शब्दों को शब्दकोश के क्रमानुसार व्यवस्थित करें।

  1. Wage
  2. Waist
  3. Waste
  4. West
  5. Wave

Options-

  1. 12354
  2. 42135
  3. 24351
  4. 35241

Answer: Option (1) 12354
Solution: दिए शब्दों को शब्दकोश में सजाने पर w के बाद a आएगा फिर i फिर s तथा अगला t आएगा अतः option 1 सही उत्तर है।

यह भी जाने-

उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, अंतर, पहचान

अम्लीय वर्षा किसे कहते है, परिभाषा, कारण, प्रभाव, pH मान, सूत्र, मुख्य कारक जानें

Question 21.) दिए गए आरेख में कितनी लाल कारे है?

  1. 31
  2. 22
  3. 28
  4. 33

Answer: Option (4) 33
Solution: लाल कारों को आयत से प्रदर्शित किया गया है। जो संख्याए आयत में है वो लाल कार होगी। अतः कुल कारें= 5+6+8+14=33 लाल कारें उत्तर है।

Question 22.) तीन विकल्प एक सामान है तथा एक विकल्प अलग है। अलग विकल्प का चयन करें।

  1. फूलगोभी
  2. सेब
  3. अंगूर
  4. केला

Answer: Option (1) फूलगोभी
Solution: सेब, अंगूर तथा केला तीनों फल है जबकि फूलगोभी सब्जी है अतः उत्तर Option (1) फूलगोभी है।

Question 23.) ::) के बायीं ओर दिए गए शब्द एक-दूसरे से किसी तर्क/ नियम/संबंध से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाई ओर तुप्त शब्द/शब्द पुग्म को चुनिए।
डिज़ाइन: वास्तुकार :: ?

  1. किताब: कविता
  2. संपादक: अखबार
  3. जूते: कवि
  4. फर्नीचर: बढ़ई

Answer: Option (4) फर्नीचर: बढ़ई
Solution: जिस प्रकार वास्तुकार डिज़ाइन बनाता है उसी प्रकार बढ़ई फर्नीचर बनाता है। अतः option (4) फर्नीचर: बढ़ई सही उत्तर है।

Question 24.) उस विकल्प को चुने जिसमें सम्मुचय की संख्या वही सम्बन्ध साझा करती है जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है।
(79, 89, 101)
(31, 41, 47)

  1. (17, 19, 23)
  2. (29, 37, 43)
  3. (53, 61, 67)
  4. (43, 47, 59)

Answer: Option (2) (29, 37, 43)
Solution: सेट (79, 89, 101) में 79 के बाद अगली अभाज्य संख्या 83 को छोड़कर उसके बाद की संख्या 89 है फिर 89 के बाद अगली अभाज्य संख्या 92 को छोड़कर 101 है।
इसी प्रकार अगले सेट (31, 41, 47) में 31 के बाद अगली अभाज्य संख्या 37 को छोड़कर उसके बाद की संख्या 41 है फिर 41 के बाद अगली अभाज्य संख्या 43 को छोड़कर 47 है।

यही लॉजिक option 2 (29, 37, 43) में लगाने पर यह इसमें 29 के बाद अगली अभाज्य संख्या 31 को छोड़कर उसके बाद की संख्या 37 है फिर 37 के बाद अगली अभाज्य संख्या 41 को छोड़कर 43 है। अतः उत्तर (29, 37, 43) है।

Question 25.) यदि 96 C 3 = 32 और 288 C 8 = 36, तो 408 C 6 = ?

  1. 64
  2. 60
  3. 68
  4. 62

Answer: Option (3) 68
Solution: 96 को 3 से भाग करने पर 32 प्राप्त होता है, 288 को 8 से भाग करने पर 36 प्राप्त होता है, इसी प्रकार 408 को 6 से भाग करने पर उत्तर 68 प्राप्त होता है।

इस प्रकार SSC CHSL 9th March 2023 shift-1 reasoning के सभी questions with answers and solution के साथ यहाँ समाप्त होते है। परीक्षा में Reasoning में कुल 25 प्रश्न पूछे गए थे जिनका हल यहाँ दिया गया है।

इसी प्रकार अन्य Previous year papers के questions with answers and solutions जानने के लिए हमारी वेबसाइट Study Vigyan से जुड़े रहे। अन्य नए updates जानने के लिए Telegram link को join करें।

Join us now-

Latest Posts-


Share with friends

Leave a comment