Mirror Image Reasoning questions solve करें, 5 सेकंड में with Trick

Share with friends

Mirror Image questions reasoning में आपको बहुत आसानी से नंबर मिल जाते है। लेकिन इसके लिए आपको Mirror Image tricks or concepts का पता होना बहुत जरूरी है। यदि केवल 1 बार आप mirror Image questions को कैसे solve किया जाता है तो इसके बाद आपके mirror image से पूरे number प्राप्त होते है।

इस Article में बताए गए Mirror Image tricks के द्वारा आप mirror Image reasoning का कोई भी सवाल सेकेंड में solve कर लेंगे। Tricks के साथ-साथ Mirror Image Concepts को भी बहुत आसानी तथा सरल भाषा में समझाया गया है।

Mirror Image meaning in reasoning | Mirror Image का क्या अर्थ होता है?

जब किसी आकृति, अंक, चित्र को समतल दर्पण के सामने रखते है तो दर्पण में आकृति का एक प्रतिबिंब बन जाता है, इस प्रतिबिंब को ही Mirror Image कहते है।

समतल दर्पण में बनने वाला यह प्रतिबिंब हमेशा सीधा, आभासी, वस्तु के बराबर, पार्श्व विपरीत तथा दर्पण के पीछे बनता है।

Mirror Image Reasoning Concept

जब भी हम किसी चित्र को Mirror में देखते है तो उसके Mirror image ऊपर तथा नीचे की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होता है केवल दाई ओर आकृति बाई ओर और बाई ओर की आकृति दाई ओर आ जाती है।

नीचे दिए Example से आप Mirror Image Concept को आसानी से समझ पाएंगे।

Mirror Image

चित्र की Real Image तथा Mirror Image में,

  • वास्तविक चित्र में जो वस्तु बायीं (left) और होती है वह Mirror Image (दर्पण) में दायी (Right) और दिखाई पड़ती है।
  • वास्तविक चित्र में जो वस्तु दायी (Right) और होती है वह Mirror Image (दर्पण) में बायीं (Left) और दिखाई पड़ती है।
  • जो वस्तु वास्तव में ऊपर होती है वो Mirror Image में भी ऊपर ही दिखाई पड़ती है।
  • जो वस्तु वास्तव में नीचे होती है वो Mirror Image में भी नीचे ही दिखाई पड़ती है।

अतः Mirror Image के concept को हम इस प्रकार समझ सकते है कि जो वस्तु चित्र में होती है वो Mirror Image में पार्श्व विपरीत यानि flip हो जाती है

Type of Mirror Image

परीक्षा में आने वाले सवालो के आधार पर Mirror Image 3 प्रकार के होते है-

  1. Figure Mirror Image
  2. Alphabet or Number Mirror Image
  3. Clock time Mirror Image

Figure Mirror Image

Mirror image के इस प्रकार में Exam (परीक्षा) में आपको एक आकृति दी जाती है जिसका Mirror Image के सही उत्तर का चयन करना होता है। यह mirror Image के सवालो के प्रकार में कुछ मुश्किल होता है इसलिए ध्यान से समझे-

Figure mirror Image reasoning question
Figure mirror Image reasoning question
  • चित्र में लड़के का मुंह Left ओर है तो Mirror Image में यह right ओर हो गया है।
  • चित्र में लड़के का right पैर उठा हुआ है जबकि mirror image में लड़के का left पैर उठा हुआ है।
  • यदि हम mirror को Book के बीच का भाग माने तो Real Image Book का Left page होगा।यदि Left page को पलटकर दाई तरफ रख दे तो जो Image दिखाई देगा वो Mirror image होगा।

NOTE- कुछ सवालो में दर्पण को left ओर रखकर Mirror Image पूछ लिया जाता है। इन सवालो को यह मानकर हल करे कि आपको Mirror Image दिया गया है तथा आपको वास्तविक Image ज्ञात करना है।

आगे Figure Mirror Image के कई example दिए गए है जो Competitive Exam में पूछे जाते है।

Question- चित्र में दिए गए question का Mirror Image क्या होगा?

mirror image question

Answer Option C MN दर्पण चित्र के दायी ओर है अतः यदि चित्र को flip किया जायेगा तो जो 2 बिंदु दायी ओर है वो बायीं ओर आ जायेंगे। अतः option 3 में दोनों बिंदु बायीं ओर है अतः option 3 उत्तर होगा।

Question- चित्र में दिए गए question का Mirror Image क्या होगा?

mirror image reasoning question trick

Answer Option 2 यदि चित्र को flip किया जायेगा तो जो काली पत्ती बायीं (Left) ओर है वह mirror image में दायी (Right) ओर आ जाएगी। Option B में काली पत्ती right की तरफ है अतः Option 2 सही उत्तर है।

Mirror Image of Alphabet & Number

English में कुल 26 Alphabet होते है। इन्ही alphabets को मिलाकर एक शब्द (word) बनता है। competitive exam में यदि सवाल सरल श्रेणी का आता है तो उसमे केवल alphabet देकर उसका mirror image पूछ लिया जाता है। जबकि इसके दूसरे प्रकार में एक word दिया जाता है जिसका mirror image पूछा जाता है।

नीचे दिए गए example की मदद से mirror image of alphabet समझे-

mirror image of alphabet
Mirror Image of Alphabet A to Z (capital letter)

चित्र में सभी अंग्रेजी Alphabets के mirror image को दर्शाया गया है। alphabet के small letters का mirror image के सवाल भी परीक्षा में पूछा जाता है। जिसके लिए आपको mirror image of alphabet (small letter) बहुत जरूरी टॉपिक है।

mirror image of alphabet a to z
Mirror Image of Alphabet (small letter)
mirror image of numbers
Mirror Image of Numbers

अंग्रेजी के इन Alphabet or Number का mirror Image समझ ले। अब हम देखेंगे की परीक्षा में इससे कैसे सवाल आते है।

mirror image of numbers (mirror image questions answers)
Mirror Image questions answers
alphabet mirror image

ये दोनो ही प्रश्न competitive exam में पूछे जा चुके है। और mirror Image के इस प्रकार में बीच में दर्पण देकर प्रश्न पूछे जाते है।

यह भी जाने-

Clock time Mirror Image

Mirror Image के इस प्रकार के प्रश्न में समय दिया जाता है जिसका mirror Image पूछा जाता है। कभी कभी सवालों में घड़ी का चित्र के साथ समय देकर उसका mirror Image पूछते है तथा कुछ सवालों में बिना चित्र दिए केवल समय देकर उत्तर पूछ लिया जाता है।

ऐसे सवालों को हल करने के लिए हम Mirror Image of clock formula और clock mirror image tricks की मदद से हल करेंगे।

Clock Mirror Image Reasoning tricks

जिस भी समय का Mirror Image ज्ञात करना है उसे समय 11:60 में से घटा देने पर आपको उस समय का mirror Image प्राप्त हो जाता है। इसे ही clock mirror Image trick (law) कहते है।

Note- यदि 11:60 से घटाने पर घंटे की ओर 00 आ जाता है तो उसे 12 बजकर समय माना जाता है।

इस trick से आप मुश्किल से मुश्किल सवाल भी चुटकियों में हल कर सकते है। Clock Mirror image examples-

Question समय 10:15 का mirror Image क्या होगा?

clock question mirror image

जैसे कि हम जानते है mirror image ज्ञात करने के लिए इसे 11:60 में से घटाएंगे अतः

Answer अतः 10:15 का mirror Image 01:45 होगा।

Question समय 11:45 का mirror Image क्या होगा?

Clock Mirror Image

समय 11:45 का Mirror Image के लिए इसे 11:60 से घटा देते है।

जैसा कि हमने Note में पढ़ा था कि यदि घंटे की ओर 00 आ जाये तो उसे 12 लिया जाता है अतः यहाँ 11:45 का Mirror Image 12:15 होगा।

दोस्तों reasoning एक ऐसा subject है जो प्रैक्टिस करने से अधिक समझ में आता है और इसमें आपके अंक बढ़ते जाते है इसलिए आपको कोई एक Book द्वारा Practice करनी चाहिए। नीचे दी गयी Reasoning Book Practice के लिए बेहतरीन साबित होती है।

Practice Reasoning with Previous year questions Latest Edition Book

Join us-

FAQ (Frequently Asked Questions)

What is the difference between water image and mirror image?

Mirror Image में बनने वाला प्रतिबिम्ब पार्श्व विपरीत (Horizontally opposite) होता है तथा water image में बनने वाला प्रतिबिम्ब लंबवत विपरीत (vertically opposite) विपरीत होता है।

Is mirror Image our real image?

घरो में उपयोग होने वाले समतल दर्पण में प्रतिबिंब हमेशा सीधा, आभासी, वस्तु के बराबर, पार्श्व विपरीत तथा दर्पण के पीछे बनता है। अतः Plain Mirror में Real image प्राप्त होती है।

what is the mirror image of 11:15

11:15 का Mirror image निकालने के लिए इसे 11:60 में से घटा देंगे। अतः 11:60 – 11:15=00:45 हम देख सकते है की यहाँ समय 00:45 है अतः 00 को 12 लिया जाता है। इसलिए इसका उत्तर 12:45 होगा अतः 11:15 का mirror image 12:45 होगा।


Share with friends

Leave a comment