Water Image questions हल करें, best tricks, प्रकार, उत्तर केवल 7 सेकण्ड में

Share with friends

Reasoning water Image questions का concept, tricks को यदि एक बार बेहतरीन ढंग से समझ लिया जाए तो इसमें पूरे अंक प्राप्त होते है। प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) में water Image reasoning से सवाल जरूर आता है। Water Image questions tricks समझ लेने पर सभी सवाल तेजी तथा आसानी से हल हो जाते है। water Image tricks समझने पर questions के गलत होने की संभावना भी बहुत कम होती है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि water Image क्या होता हैं, water Image questions के प्रकार, water Image concepts, clock water Image questions trick को सरल भाषा में आसानी से समझेंगे।

जल प्रतिबिम्ब (Water Image) किसे कहते है?

जब किसी आकृति, अंक, चित्र का water Image देखा जाता है तो दर्पण में वस्तु का लंबवत उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त होता है, इसे ही जल प्रतिबिंब (water Image) कहते है।

  • Note: Water Image में प्रतिबिंब हमेशा उल्टा, लंबवत विपरीत प्राप्त होता है।

Water Image questions concept in reasoning

जब किसी आकृति का water Image देखते है तो जो आकृति का भाग वास्तव में ऊपर होती है वो water Image में नीचे तथा जो भाग आकृति में नीचे वो water Image में ऊपर आ जाता है। आकृति का दांया भाग, दांया ओर ही रहता है तथा बांया भाग बांयी ओर ही रहता है।

नीचे दिए Example से आप Mirror Image Concept को आसानी से समझ पाएंगे। Water image Examples:

Water Image जल प्रतिबिम्ब

चित्र को देखने पर ज्ञात होता है:-

  • जो वस्तु वास्तव में ऊपर है वो water Image में नीचे दिखाई पड़ती है।
  • जो वस्तु वास्तव में नीचे होती है वो Mirror Image में ऊपर दिखाई पड़ती है।
  • अतः water Image में चित्र लंबवत उल्टा हो जाता है।
  • वास्तविक चित्र में जो वस्तु बाएं (Left) ओर होती है वह Mirror Image (दर्पण) में (Left) और दिखाई पड़ती है।
  • वास्तविक चित्र में जो वस्तु दाएं (right) ओर होती है वह Mirror में दाएं (right) ओर ही दिखाई पड़ती है।

अतः water Image में वस्तु का प्रतिबिंब लंबवत विपरीत यानि vertically flip हो जाता है।

Water Image questions trick

Water Image reasoning tricks के प्रयोग से जिस आकृति, अंक का water Image निकालना होता है उसे एक कागज (paper) पर लिखे। लिखने के पश्चात उस कागज को ऊपर से नीचे की ओर पलट दे। लंबवत पलट देने पर प्राप्त आकृति प्रश्न का उत्तर water Image प्राप्त होता है।

इस प्रकार trick का इस्तेमाल करके केवल लिखकर कागज लंबवत पलटने से प्रश्न का सही उत्तर प्राप्त हो जाता है।

Note- इस trick के द्वारा घड़ी के समय का water Image निकालने में काफी समय लगता है। अतः घड़ी के समय का water Image के लिए दूसरी trick है जो आगे बताई गई है।

Water Image के प्रकार (Type of water Image)

परीक्षा में मुख्य रूप से 3 प्रकार के water Image in reasoning प्रश्न पूछे जाते है। जो निम्न प्रकार है:

  1. Figure water Image
  2. Alphabet or number water Image
  3. Clock time water Image

Figure water Image

Figure water Image प्रकार के प्रश्नों में परीक्षा में प्रश्न में एक आकृति दी जाती है, जिसका water Image ज्ञात करना होता है। यदि प्रश्न आकृति आसान है तो उसे कागज पर बना कर पलटकर उत्तर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा तर्कशक्ति का इस्तेमाल करके भी प्रश्न आसानी से हल कर सकते है। Examples:

water image questions answer

Example 1: दिए गए चित्र में लड़के, लड़की का सिर ऊपर है जबकि इनके water Image में सिर नीचे की ओर है। लेकिन जो हाथ दाएं ओर है वह दाई ओर है तथा जो हाथ बाई ओर है वह बाई ओर ही स्थित है।

Example 2: दिए गए चित्र 2 में लड़का, लड़की के दाई, बाई आकृति क्रम में कोई परिवर्तन नहीं है लेकिन इनके लंबवत आकृति पलट जाती है।

Example 3: दिए गए चित्र 3 में हाथी के सूंड बाएं ओर है तथा पुछ दाई ओर है। और इसके water Image में भी सूंड बाएं ओर तथा पुछ दाई ओर है। अतः दाई, बाएं आकृति में कोई परिवर्तन नहीं है। जबकि ऊपर-नीचे की आकृति पलट जाती है।

आगे Figure water Image के कई example दिए गए है जो Competitive Exam में पूछे जाते है।

Water Image of Alphabet & Numbers

English में कुल 26 Alphabet होते है। परीक्षा के सरल सवालों में water Image of alphabet पूछा जाता है जबकि मुश्किल प्रश्नों में water image of words मतलब कोई शब्द (word) देकर इनका water Image पूछा जाता है।

नीचे दिए गए चित्र में अंग्रेज़ी अक्षर (Alphabets) का water Image दिया गया है जिन्हे समझकर सवाल आसानी से हल कर सकते है:

water image alphabet a to z
water image alphabet a to z
water image of numbers
water image of numbers

अंग्रेजी के Alphabet or Number का water Image समझ ले। आगे हम जानेंगे की परीक्षा में इससे कैसे सवाल आते है।

English Alphabet, word तथा Number से आने वाले water Image के प्रश्न देखे:

Question: शब्द Passion का Water image क्या होगा ?

water image questions

Answer (उत्तर)- शब्द passion का water image देखने पर हमें पता चलता है कि इसकी दायी तथा बांयी स्तिथि में कोई पार्श्व अंतर नहीं होता है, केवल आकृति लंबवत विपरीत होती है।

Question- शब्द Tiger 3 का water Image क्या होगा?

water image example

Answer (उत्तर)- शब्द Tiger 3 का water image चित्र में प्रदर्शित है।

यह भी जाने-

More Reasoning concepts- Click Here

Clock time water Image

Water image of clock questions के इस प्रकार में प्रश्न में घड़ी में समय दिया जाता है जिसका clock time water Image होने पर क्या होगा इसका उत्तर पूछा जाता है।

यदि हम इन प्रश्नों में पहले वाली trick लगाए जिसमें कागज पर चित्र बना कर उल्टा करके उत्तर पता किया जाता है तो उससे बहुत अधिक समय लग जाता है। अतः इस प्रश्नों को नीचे दी गई clock water Image trick से तेजी, आसानी से हल करेंगे।

Clock water Image tricks reasoning

जिस भी समय का water Image ज्ञात करना है उसे समय 18:30 में से घटा देने पर आपको उस समय का water Image प्राप्त हो जाता है। इसे ही clock water Image trick (formula) कहते है।

  • Water Image Trick= समय 18:30 से घटा दे

Note: यदि 18:30 से घटाने पर यदि मिनट की ओर 30 से ज्यादा मिनट हो तो घंटे से 60 मिनट उधार ले जिससे 1 घंटा कम हो जाएगा। उदाहरण, questions से समझे:

Question- समय 11:15 का water Image क्या होगा?

clock water image

water Image ज्ञात करने के लिए 18:30 से घटाएंगे, अतः

clock water image question answer

Answer- 11:15 का Water Image 07:15 है।

Question 2- समय 9:45 का जल प्रतिबिम्ब (water Image) क्या होगा?

घड़ी जल प्रतिबिम्ब

Answer 8:45
समय 9:45 का जल प्रतिबिंब निकालने के लिए इसे 18:30 में से घटाएंगे-

clock water image
  • 18:30 में से 9:45 घटाने पर 45 मिनट 30 से बड़ा है अतः 1 घंटा (60 मिनट) हासिल लेंगे
  • 60 मिनट हासिल लेने के बाद यह 17:90 हो जाता है जिसमें से 9:45 घटाने पर उत्तर 8:45 प्राप्त होता है।
  • अतः समय 9:45 का जल प्रतिबिम्ब 8:45 होगा।

Question 3- समय 12:25 का जल प्रतिबिम्ब (water Image) क्या होगा?

घड़ी जल प्रतिबिम्ब

Answer 06:05
18:30 से घटाने पर 06:05 प्राप्त होता है जो प्रश्न का सही उत्तर है।

clock water image question

इन सभी Concepts तथा tricks को जानकर आप जल प्रतिबिम्ब (Water Image) सवालो को आसानी से हल कर सकते है। Reasoning को बेहतरीन करने के लिए सबसे जरुरी इसकी Practice करना होता है। Practice करने के लिए हमारे website पर दिए questions quiz को जरूर पढ़ना चाहिए। इसके साथ-साथ Reasoning book की सहायता से भी रीजनिंग और बेहतर कर सकते है।

Categories-


Share with friends

Leave a comment