Calendar Reasoning Question in hindi with Answers, formula, Best Tricks

Share with friends

Calendar Reasoning का ऐसा टॉपिक है जिसके प्रश्नों को हल करने के लिए विशेष फॉर्मूला तथा ट्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। प्रश्नों को हल के तरीके यदि आपने पढ़ रखे है तो आप परीक्षा में आसानी हल कर लेंगे। यदि पहले Calendar Reasoning Questions की प्रैक्टिस नही की है तो सीधे परीक्षा में प्रश्न हल करना अत्यंत मुश्किल होता है।

इस लेख में Calendar reasoning formula and tricks को बेहतरीन ढंग से समझाया गया है। इसके साथ कई सारे Calendar reasoning question in hindi में समझाए गए है। इसके पढ़ने के बाद आप कैलेंडर से संबंधित रीजनिंग प्रश्न चुटकियों में हल कर सकेंगे।

Calendar reasoning Questions and answers

साधारण वर्ष (Normal Year)

वह वर्ष जिसमें कुल 365 दिन होते है उसे साधारण वर्ष कहते है। इसका अर्थ यह है कि साधारण वर्ष में फरवरी 28 दिन की होती है।

साधारण वर्ष (Normal Year) उदाहरण- 2013, 1995, 2015, 2035, 1000 आदि।

साधारण वर्ष ज्ञात करना: यदि किसी वर्ष को 4 से भाग देने पर कुछ शेषफल बचता है तो वह वर्ष साधारण वर्ष (Normal Year) होता है।

Note: यदि वर्ष शताब्दी वर्ष हो अतः यदि वर्ष के अंतिम दो अंक शून्य हो तो वर्ष को 400 से भाग करके यदि कोई शेषफल बचता है तो वर्ष साधारण वर्ष (Normal Year) कहलाता है।

लीप वर्ष (Leap Year)

वह वर्ष जिसमें कुल 366 दिन होते है उसे लीप वर्ष कहते है। लीप वर्ष में फरवरी 29 दिन की होती है।

लीप वर्ष (Leap Year) उदाहरण- 2012, 1996, 2036, 2004, 2000 आदि।

लीप वर्ष ज्ञात करना: यदि किसी वर्ष को 4 से भाग देने पर कोई शेषफल नही बचता है अर्थात 0 शेषफल बचता है तो उसे लीप वर्ष (Normal Year) कहते है।

Note: यदि वर्ष शताब्दी वर्ष हो अतः यदि वर्ष के अंतिम दो अंक शून्य हो तो वर्ष को 400 से भाग करने पर शेषफल 0 आता है तो वर्ष लीप वर्ष (Leap Year) होता है।

Normal and Leap Year Questions and Answers

1.) प्रश्न- साल 1993 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

1.) उत्तर- 1993 को 4 से भाग करने पर शेषफल 1 बचता है अतः यह वर्ष साधारण वर्ष है।

2.) प्रश्न- साल 2018 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

2.) उत्तर- 2018 को 4 से भाग करने पर शेषफल 2 बचता है अतः यह वर्ष साधारण वर्ष है।

3.) प्रश्न- साल 2012 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

3.) उत्तर- 2012 को 4 से भाग करने पर कोई शेषफल नही बचता है अतः 0 शेषफल बचता है इसीलिए यह वर्ष लीप वर्ष है।

4.) प्रश्न- साल 1802 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

4.) उत्तर- 1802 को 4 से भाग करने पर 2 शेषफल बचता है इसीलिए यह वर्ष साधारण वर्ष है।

5.) प्रश्न- साल 1800 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

5.) उत्तर- यह शताब्दी वर्ष है क्यूंकि इसके अंतिम दो अंक शून्य है अतः इसमें लीप वर्ष या साधारण वर्ष ज्ञात करने के लिए 400 से भाग करेंगे।
1800 को 400 से भाग करने पर 2 शेषफल बचता है अतः यह वर्ष साधारण वर्ष है।

6.) प्रश्न- साल 2000 साधारण वर्ष है या लीप वर्ष है?

6.) उत्तर- यह शताब्दी वर्ष है। 2000 को 400 से भाग करने पर 0 शेषफल बचता है इसलिए यह वर्ष लीप वर्ष है।

समान दिन (Same Day)→18152229
समान दिन (Same Day)→29162330
समान दिन (Same Day)→310172431
समान दिन (Same Day)→4111825
समान दिन (Same Day)→5121926
समान दिन (Same Day)→6132027
समान दिन (Same Day)→7142128

ऊपर टेबल से आप याद कर ले कि 1 तारीख को जो दिन होगा वही दिन 8, 15, 22, 29 तारीख को होगा। (यदि 1 तारीख को सोमवार है तो 8, 15, 22, 29 तारीख को भी सोमवार होगा।
इसी प्रकार अन्य दिनों के लिए भी टेबल से याद कर ले।

प्रत्येक वार (दिन) 7 दिन बाद दोबारा (Repeat) होता है। जब कुछ दिन बाद दिन को पूछा जाता है तो उसे 7 से भाग करते है और आने वाले शेषफल को विषम दिन (Odd Day) कहते है। इस शेषफल को दिए दिन में जोड़कर अगला वार (दिन) ज्ञात कर सकते है।

30 दिन के महीने31 दिन के महीने
अप्रैल (April)जनवरी (January)
जून (June)मार्च (March)
सितम्बर (September)मई (May)
नवम्बर (November)जुलाई (July)
अगस्त (August)
अक्टूबर (October)
दिसम्बर (December)

Calendar Reasoning Questions in hindi

Question 1.) यदि आज बुधवार है तो 23 दिन बाद क्या होगा?

Answer: 23 को 7 से भाग करने पर 2 शेषफल (2 विषम दिन) प्राप्त होता है। अतः बुधवार + 2= शुक्रवार आता है। इसका उत्तर यह है कि आज बुधवार है तो 23 दिन बाद शुक्रवार होगा।

Question 2.) यदि आज सोमवार है तो 30 दिन बाद क्या होगा?

Answer: 30 को 7 से भाग करने पर 2 शेषफल (विषम दिन) प्राप्त होता है। अतः सोमवार + 2= बुधवार आता है। इसका उत्तर यह है कि आज सोमवार है तो 30 दिन बाद बुधवार होगा।

Question 3.) यदि आज सोमवार है तो 365 दिन बाद क्या होगा?

Answer: 365 को 7 से भाग करने पर 1 विषम दिन प्राप्त होता है। अतः सोमवार + 1 = मंगलवार होता है। इसीलिए आज सोमवार है तो 365 दिन बाद मंगलवार होगा।

Question 4.) यदि आज रविवार है तो 15 दिन बाद क्या होगा?

Answer: 15 को 7 से भाग करने पर 1 विषम दिन प्राप्त होगा। अतः रविवार + 1 = सोमवार होता है। 15 दिन बाद सोमवार होगा।

Question 5.) यदि आज रविवार है तो 15 वां दिन बाद क्या होगा?

Answer: यह प्रश्न देखने में ऊपर प्रश्न की तरह लग सकता है लेकिन इसमें 15 वां दिन पूछा गया है। इसका मतलब यह है कि हमें 14 दिन बाद का दिन ज्ञात करना है।

14 को 7 से भाग करने पर 0 शेषफल प्राप्त होता है। अतः आज से 15 वां दिन भी रविवार ही होगा।

Question 6.) यदि 2 अप्रैल 2021 को शुक्रवार है तो 25 अप्रैल 2021 को कौन सा दिन होगा?

Answer: 25 अप्रैल – 2 अप्रैल = 23 दिन
23 को 7 से भाग करने पर 2 शेषफल प्राप्त होता है। इसलिए शुक्रवार + 2 = रविवार होगा। अतः 25 अप्रैल 2021 को रविवार होगा।

Question 7.) यदि 21 मार्च 2019 को गुरूवार है तो 5 मार्च 2019 को कौन सा दिन होगा?

Answer: 21 मार्च – 5 मार्च = 16 दिन
16 को 7 से भाग करने पर 2 शेषफल प्राप्त होता है। लेकिन यंहा आगे तारीख का दिन देकर पीछे का दिन पूछा गया है यंहा दिन को घटाया जायेगा।
इसलिए गुरुवार – 2 = मंगलवार होगा। अतः 5 मार्च 2019 को मंगलवार होगा।

Calendar Reasoning Formula | विषम दिन (Odd Days)

calendar reasoning formula में हमें विषम दिनों की संख्या याद करनी चाहिए। विषम दिन की संख्या होने पर सेकण्ड में calendar reasoning questions को हल कर सकते है। इसीलिए calendar reasoning formula में हमें विषम दिनों की संख्या याद करनी चाहिए। यह संख्या नीचे टेबल में दी गयी है।

28 दिन में 0 विषम दिन होते है तथा 29 दिन में 1 विषम दिन होता है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि 28 को 7 से भाग करने पर 0 शेषफल बचता है तथा 29 को 7 से भाग करने पर 1 शेषफल बचता है। इसी प्रकार अन्य दिनों में विषम दिन की संख्या-

कुल दिनों की संख्याविषम दिन की संख्या
280
291
302
313
365 (1 साधारण वर्ष)1
366 (1 लीप वर्ष)2

Calendar Reasoning Questions and Answers

Question 1.) यदि 15 अगस्त 2015 को शनिवार था तो 15 अगस्त 2019 को कौन सा दिन होगा?

हम जानते है साधारण वर्ष में 1 विषम दिन तथा लीप वर्ष में 2 विषम दिन होते है। 2019 – 2015 = 4 वर्ष मिलते है। 2016 लीप वर्ष है इसलिए 2016 से 2 विषम दिन प्राप्त होंगे। अतः कुल विषम दिन 2+1+1+1=5 विषम दिन होते है।
इन विषम दिनों को दिए दिन में जोड़ने पर: शनिवार + 5= गुरूवार। इस प्रकार 15 अगस्त 2019 को गुरुवार होता है।

नोट: आप इसे अपने फ़ोन से कैलेंडर में देखकर जाँच भी सकते है।

Question 2.) यदि 14 अप्रैल 2024 को रविवार है तो 14 अप्रैल 2021 को कौन सा दिन होगा?

2024 – 2021 = 3 वर्ष प्राप्त होते है। इन वर्ष में 2024 लीप वर्ष है इसलिए इससे 2 विषम दिन प्राप्त होते है। अतः कुल विषम दिन 1+1+2= 4 विषम दिन होते है। रविवार- 4 विषम दिन= बुधवार होता है। अतः 14 अप्रैल 2021 को बुधवार होता है।

Question 3.) यदि 15 जनवरी 2024 को सोमवार है तो 15 मई 2024 को कौन सा दिन होगा?

जनवरी में विषम दिन= 31-15= 16 विषम दिन= 2 विषम दिन
फरवरी में विषम दिन= 29 विषम दिन= 1 विषम दिन
मार्च में विषम दिन= 31 विषम दिन= 3 विषम दिन
अप्रैल में विषम दिन= 30 विषम दिन= 2 विषम दिन
मई में विषम दिन= 15 विषम दिन= 1 विषम दिन

कुल विषम दिन= 2+1+3+2+1= 9 विषम दिन= 2 विषम दिन
15 मई को दिन= सोमवार + 2 दिन =बुधवार
15 मई 2024 को बुधवार होगा।

Question 4.) यदि 23 जनवरी 2022 को रविवार है तो 11 मई 2022 को कौन सा दिन होगा?

जनवरी में विषम दिन= 31-23= 8 विषम दिन= 1 विषम दिन
फरवरी में विषम दिन= 28 विषम दिन= 0 विषम दिन
मार्च में विषम दिन= 31 विषम दिन= 3 विषम दिन
अप्रैल में विषम दिन= 30 विषम दिन= 2 विषम दिन
मई में विषम दिन= 11 विषम दिन= 4 विषम दिन

कुल विषम दिन= 1+0+3+2+4= 10 विषम दिन= 3 विषम दिन
11 मई को दिन= रविवार + 3 दिन = बुधवार
11 मई 2022 को बुधवार होगा।

यह भी जाने-

Cube and Cuboid Reasoning Questions and Answers in Hindi

Water Image questions हल करें, Best tricks, उत्तर केवल 7 सेकण्ड में

Figure Counting Questions, Count triangles & squares with tricks

Calendar Reasoning Questions and Answers | Leap Year in Year’s

  • पहले 4 वर्ष में 1 लीप वर्ष होता है।

Q. 23 वर्षो में कितने लीप वर्ष होंगे?

23 वर्ष में 4 से भाग करेंगे अतः कुल 5 लीप वर्ष होंगे।

Q. 100 साल में कितने लीप वर्ष होंगे?

100/4 = 25 लीप वर्ष

Q. 200 साल में कितने लीप वर्ष होंगे?

200/4 = 50 लीप वर्ष

Q. 329 साल में कितने लीप वर्ष होंगे?

329/4 = 82 लीप वर्ष

Q. 421 साल में कितने लीप वर्ष होंगे?

421/4 = 105 लीप वर्ष + 1 वर्ष 400 भी होगा अतः कुल लीप वर्ष= 106 लीप वर्ष होंगे।

इस प्रकार हम किसी भी तारीख का दिन ज्ञात कर सकते है। दिन ज्ञात करने के साथ-साथ लीप वर्षो की संख्या भी आसानी से ज्ञात कर सकते है। Calendar Reasoning के इन तरीको तथा Tricks का इस्तेमाल करने से सवाल गलत नहीं होता है।
इन Calendar Reasoning tricks से सवाल को हल करने में बहुत कम समय लगता है। यदि आपको सवालों को हल करने में कोई परेशानी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। अन्य किसी जानकारी के लिए हमसे जुड़े।

Join us now

Video Credit- DCA with Rahul Sir

Share with friends

Leave a comment