सरिया का वजन कैसे निकाले | सरिया का वजन निकालने का फार्मूला | Best Sariya Weight Calculator

Share with friends

बीम, स्लैब, छज्जा, कॉलम आदि की ढलाई में सरिया का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में सरिया की बिक्री सरिया का वजन के हिसाब से होती है लेकिन सिविल इंजीनियरिंग ड्राइंग में सरिया को लम्बाई में दिया जाता है। इसीलिए हमें सरिया का वजन निकालने का तरीका जरूर आना चाहिए।

सरिया का वजन निकालने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सरिया का वजन निकालने का फार्मूला को याद करना होता है और केवल एक सूत्र की सहायता से आप किसी भी मोटाई के सरिया का वजन ज्ञात कर कर सकते है।

इस लेख में सरिया का वजन निकालने का तरीका, सरिया का वजन निकालने का फार्मूला, सूत्र का निगमन को बेहतरीन ढंग से समझाया गया है। इसके साथ ही Sariya Weight Calculator भी दिया गया है जिसकी सहायता से आप 1 सेकण्ड में सरिया का वजन ज्ञात कर सकते है।

sariya tmt bars सरिया का वजन

सरिया का वजन निकालने का फार्मूला | Sariya Weight Formula

सरिया का वजन निकालने का फार्मूला में सरिया के व्यास (Diameter) तथा लम्बाई (Length) का इस्तेमाल किया जाता है।

मीटर प्रणाली में सरिया का वजन निकालने का सूत्र-

सरिया का वजन = (व्यास² × लंबाई) / 162

$$Sariya\;Weight\;=\;\frac{D^2\;\times\;L}{162}$$

यहां L (Length)= सरिया की लंबाई (मीटर में)
D (Diameter)= सरिया का व्यास है। सरिया के व्यास (Diameter) को सूत्र में एमएम में लिखना चाहिए।
सरिया कई मोटाई (व्यास) में आते है। जैसे- 6, 8, 10, 12, 14, 16 एमएम आदि।

यदि सरिया की लम्बाई फीट में पता हो तो इसके लिए हमे दूसरे सरिया का वजन निकालने का फार्मूला का इस्तेमाल करना होता है।

फीट मात्रक प्रणाली में-

सरिया का वजन (Kg)= (D² × L) / 533

$$Sariya\;Weight\;=\;\frac{Diameter^2\;\times\;Length}{533}$$

यहां L (Length)= सरिया की लंबाई (फ़ीट में)
D (Diameter)= सरिया की मोटाई (एमएम) में

इस सूत्र से भी सरिया का वजन किलोग्राम में ही निकलता है। जब सरिया की लंबाई फीट में दी गई हो तब इस फार्मूला का इस्तेमाल किया जाता है।

सरिया का वजन निकालने का तरीका | Tmt Bar Weight Calculation

  • सबसे पहले सरिया की लंबाई को मीटर या फीट के मात्रक में बदले।
  • ऊपर दिए मीटर तथा फीट मात्रक के दोनों सूत्रों में से किसी एक फार्मूला को चुने जिस मात्रक में सरिया की लंबाई ज्ञात हो।
  • सरिया की मोटाई (Diameter) को देखे।
  • सरिया की मोटाई (Diameter) सरिया के ऊपर ही लिखी होती है।
  • सरिया की लंबाई तथा व्यास (Diameter) को फार्मूला में रखे इसको हल करने पर सरिया का वजन किलोग्राम में प्राप्त होता है।

Sariya Weight Calculation Example

1 मीटर लंबा तथा 6 एमएम मोटाई का सरिया का वजन कितना होगा?

$$Sariya\;Weight\;=\;\frac{D^2\;\times\;L}{162}$$

सरिया का वजन = 6² × 1 / 162
= 36 / 162
= 0.22 kg

इस प्रकार 1 मीटर लंबाई के 6 एमएम मोटाई के सरिया का वजन 0.22 किलोग्राम होता है।

नीचे दिए गए टेबल की सहायता से 1 मीटर लम्बाई में सरिया की विभिन्न मोटाई के लिए सरिया का वजन देख सकते है।

1 मीटर लम्बे सरिया का वजन | Weight of 1 Meter TMT Bars

LengthSariya Diameter (m.m.)Sariya Weight (k.g.)
1 Meter6 m.m.0.22
1 Meter8 m.m.0.39
1 Meter10 m.m.0.62
1 Meter12 m.m.0.89
1 Meter16 m.m.1.58
1 Meter20 m.m.2.47
1 Meter25 m.m.3.85
1 Meter28 m.m.4.83
1 Meter32 m.m.6.31
1 Meter40 m.m.9.87

नोट: Length of TMT Bar- सरिया के एक छड़ की लम्बाई 12 मीटर या 39.6 फीट होती है।

TMT bars in bundle

TMT Bar Weight Chart

Number of TMT BarTMT Bar Diameter (m.m.)Length1 TMT Bars Weight (k.g.)
1 Piece6 m.m.12 Meter2.66 k.g.
1 Piece8 m.m.12 Meter4.74 k.g.
1 Piece10 m.m.12 Meter7.40 k.g.
1 Piece12 m.m.12 Meter10.66 k.g.
1 Piece16 m.m.12 Meter18.96 k.g.
1 Piece20 m.m.12 Meter29.62 k.g.
1 Piece25 m.m.12 Meter46.29 k.g.
1 Piece28 m.m.12 Meter58.07 k.g.
1 Piece32 m.m.12 Meter75.85 k.g.
1 Piece40 m.m.12 Meter118.51 k.g.

सरिया निकालने का सूत्र का निगमन | Derive the Weight of Steel Bar Formula

  • सरिया का घनत्व (Steel Density)= 9850 kg/m³
  • सरिया की लम्बाई (Steel Length)= 1 मीटर = 1000 m.m.
  • सरिया का द्रव्यमान (भार)= M
  • सरिया का व्यास (Steel Diameter)= D m.m.

हम जानते है कि- $$Density=\frac{Mass}{Volume}$$

घनत्व= द्रव्यमान / आयतन
या
द्रव्यमान= घनत्व × आयतन

$$Mass=\;7850\;\frac{kg}{m^3}\times\;\mathrm\pi\;\frac{\mathrm d^2}4\times\;\mathrm L$$

sariya nikalne ka formula

$$Mass=\frac{7850}{1000000000}\times\mathrm\pi\frac{\mathrm d^2}4\times1000$$
$$Mass=\frac{785}{100000}\times\mathrm\pi\frac{\mathrm d^2}4$$

$$Mass=0.0019625\times3.14\times d^2$$
$$Mass=0.00616225\times d^2$$

$$=\frac1{\displaystyle\frac1{0.00616225}}\times d^2$$
$$=1162.28×d2$$ या
$$Sariya\;Weight\;(Kg)=\frac1{162}\times d^2$$

यह सूत्र ही किसी भी मोटाई के सरिया का वजन निकालने का फार्मूला है और यह सूत्र का निगमन पूरा होता है।

sariya bundle

1 बंडल में सरिया की संख्या | Number of TMT Rods in 1 Bundle

TMT Bar Diameter (m.m.)Number of TMT Bar in 1 Bundle
8 m.m.10 Piece
10 m.m.11 Piece
12 m.m.8 Piece
16 m.m.4 Piece
20 m.m.3 Piece
25 m.m.2 Piece
32 m.m.1 Piece

दिए गए चार्ट के अनुसार 1 बंडल में सरिया की संख्या प्राप्त होती है। सरिया के 1 बंडल में सरिया की संख्या में बदलाव होता रहता है। सरिया के एक बंडल में सरिया की संख्या की आधुनिक जानकारी के लिए एक बार दुकानदार से जानकारी कर ले।

Tmt Bar Weight Calculator

इस Sariya Weight Calculator की मदद से 1 सेकण्ड में सरिया का वजन ज्ञात कर सकते है। इसके लिए आपको सरिया की मोटाई तथा उसकी लम्बाई को Tmt Bar Weight Calculator में रखकर उसका वजन किलोग्राम में ज्ञात कर सकते है।

Join us Now

यह भी जाने-

स्लैब ढलाई के लिए सीमेंट, मौरंग, गिट्टी की गणना कैसे करें?
दीवार में ईंटों की संख्या कैसे ज्ञात करें
प्लास्टर में सीमेंट, मौरंग की गणना कैसे करें?
चिनाई कार्य में सीमेंट मोर्टार की मात्रा कैसे ज्ञात करें?
More Engineering Info- Click Here

6 एमएम सरिया का वजन कितना होता है?

6 एमएम सरिया का वजन 2.66 किलोग्राम होता है। सरिया की 1 छड़ की लम्बाई 12 मीटर होती है। इसीलिए 12 मीटर लम्बाई की 6 एमएम की छड़ का वजन 2.66 किलोग्राम होता है।

8 एमएम सरिया का वजन कितना होता है?

8 एमएम सरिया का वजन 4.74 किलोग्राम होता है। सरिया की 1 छड़ 12 मीटर लम्बी होती है। इसीलिए 8 mm की एक छड़ का वजन 4.74 किलोग्राम है।

10 एमएम सरिया का वजन कितना होता है?

10 एमएम सरिया का वजन 7.4 किलोग्राम होता है।

16 एमएम सरिया का वजन कितना होता है?

16 एमएम सरिया का वजन 18.96 किलोग्राम होता है। 16 एमएम की छड़ 12 मीटर लम्बाई में आती है। 16 एमएम की सरिया का ज्यादातर इस्तेमाल कॉलम तथा बीम में किया जाती है।

सरिया का मूल्य जानने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करे-


Share with friends

Leave a comment