SSC CHSL 10 March 2023 Question Paper shift 2 with Detailed Solution Reasoning

Share with friends

SSC CHSL 10 March 2023 Question shift-2 का Paper, SSC CHSL परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में Reasoning के SSC CHSL 10th march 2023 shift 2 के Question Paper के सभी Questions को विस्तार से Detailed Solutions के साथ समझाया गया है।

इन प्रश्नों को पढ़ कर पहले खुद solve करके फिर नीचे scroll करके solution देखे और जांचे की आपका उत्तर सही है या नहीं। ऐसा करने से Questions लगाने की प्रैक्टिस होगी और प्रश्न लगाने की गति में भी बढ़ोतरी होगी।

SSC CHSL 10th March 2023 shift-2 Questions with solutions Reasoning

Question 1.) प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से अलग अक्षर/अक्षरों को चुनिए।

  1. BDEF
  2. LMNO
  3. IJKL
  4. ABCD

Answer: Option (1) BDEF
Solution: B D E F अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला में क्रमानुसार 2, 4, 5, 6 स्थान पर आते है। जिसमें दो अक्षरों के बीच किसी में 2 तथा 1 अक्षर का अंतर है। जबकि अन्य विकल्पों में क्रम लगातार है जैसे-
L M N O= 12, 13, 14, 15
I J K L= 9, 10, 11, 12
A B C D= 1, 2, 3, 4
अतः option (1) BDEF सही उत्तर है।

Question 2.) दिए गए शब्दों को शब्दकोश के क्रमानुसार व्यवस्थित करने पर कौन सा शब्द चौथे स्थान पर आएगा?
Activity
Activist
Activismal
Activiticy
Activize

  1. Activity
  2. Activismal
  3. Activity
  4. Activist

Answer: Option (3) Activity
Solution: शब्दों को शब्दकोष के अनुसार लिखने पर क्रम-
1. Activismal
2. Activist
3. Activiticy
4. Activity
5. Activize
इस क्रम में चौथे स्थान पर Activity है अतः Option (3) Activity सही उत्तर है।

Question 3.) नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको मानना है कि दिए गए कथन सत्य हैं चाहे वे समान्यतः ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों के अनुसार है। दिए गए कथन:

  1. कुछ दीवार टूटी है।
  2. कोई सभी खिड़कियाँ टूटी है।
  3. कुछ दीवारे रंगी नहीं है।

निष्कर्षः

  1. कुछ टूटी खिड़कियाँ हैं।
  2. सभी खिड़कियाँ रंगी है।

Options:

  1. सिर्फ निष्कर्ष 1 कथनों के अनुसार है।
  2. सिर्फ निष्कर्ष 2 कथनों के अनुसार है।
  3. निष्कर्ष 1 और 2 में कोई भी कथनो के अनुसार नहीं है।
  4. केवल दोनों निष्कर्ष कथनों के अनुसार है।

Answer: Option (1) सिर्फ निष्कर्ष 1 कथनों के अनुसार है।
Solution: कथनों के अनुसार आरेख बनाने पर नीचे चित्र में दिया आरेख प्राप्त होता है। इस चित्र से स्पष्ट होता है कि कुछ टूटी खिड़कियां है लेकिन यह नहीं पता चलता है कि सभी खिड़कियां रंगी है अतः केवल 1 निष्कर्ष सही है। अतः Option (1) सिर्फ निष्कर्ष 1 कथनों के अनुसार है। सही उत्तर है।

कथन निष्कर्ष (statement and conclusion)

Question 4.) दिए गए दो चिन्हों को आपस में बदलने पर निम्न में से कौन सा समीकरण सही नहीं होगा?
+ और –
a.) 18 ÷ 3 + 8 × 5 – 4 = 20
b.) 6 + 8 × 9 ÷ 3 – 4 = 14

Options:

  1. a और b दोनों
  2. न तो a न ही b
  3. केवल a
  4. केवल b

Answer: Option (1) a और b दोनों
Solution: चिन्हों को बदलकर लिखने पर पहला समीकरण 18 ÷ 3 – 8 × 5 + 4 = -38 आएगा तथा दूसरा समीकरण 6 – 8 × 9 ÷ 3 + 4 = -14 आएगा। अतः Option (1) a और b दोनों समीकरण गलत सही उत्तर है।

Question 5.) (::) के बायीं ओर दिए गए शब्द एक-दूसरे से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित हैं। उसी तर्क नियम संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म को चुनिए।

साइट : इंजीनियर :: ?

  1. वैज्ञानिक : प्रयोगशाला
  2. ग्रोसर : दुकान
  3. वेटर : रेस्तरां
  4. घर : नौकर

Answer: Option (4) घर : नौकर
Solution: जिस प्रकार इंजीनियर साइट के देखभाल करता है उसी प्रकार नौकर घर की देखभाल करता है। अतः Option (4) घर : नौकर सही उत्तर है।

Question 6.) N, Y का भाई है और Y, B की बहन है। B, Z की पत्नी है और C, Y की माँ है। Z का C से क्या सम्बन्ध है?

Options:

  1. दामाद
  2. मामा
  3. बहन
  4. बेटी

Answer: Option (1) दामाद
Solution: चित्र बनाने पर पता चलता है कि Y और B दोनों बहनें है। C, Y की मां है जिससे पता चलता है कि C, B की भी मां होगी। Z, B का पति है अतः यह C का दामाद है। अतः Option (1) दामाद सही उत्तर है।

SSC CHSL 10th March 2023 Question
Blood Relation Question

Question 7.) अक्षरों के किस एक समुच्चय को दी गयी अक्षर श्रंखला के रिक्त स्थानों क्रमिक रूप से रखने पर यह पूरी हो जाएगी ?
A A _ A B _ A B C _ A _C _E

Options:

  1. BCDBD
  2. BCCBD
  3. AABCD
  4. BABCD

Answer: Option (1) BCDBD
Solution: विकल्प (1) को प्रश्न में रखने पर A – A B – A B C – A B C D – A B C D E प्राप्त होता है। इसमें हम देख सकते है कि अंग्रेजी वर्णमाला में एक-एक अक्षर बढ़कर पैटर्न प्राप्त होता है। अन्य विकल्प प्रश्न में रखने पर कोई पैटर्न प्राप्त नहीं होता है।
विकल्प (2) BCCBD= A A B A B C A B C C A B C D E
विकल्प (3) AABCD= A A A A B A A B C B A C C D E
विकल्प (4) BABCD= A A B A B A A B C B A C C D E

Question 8.) निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सम्बंधित अक्षरों को चुनिए।
RV : TE :: EL : ?

  1. NC
  2. LU
  3. GO
  4. DP

Answer: Option (3) GO
Solution: R में +2 जोड़ने पर T आता है तथा V का विपरीत अक्षर E है। इसी प्रकार E में +2 जोड़ने पर G आएगा तथा L का विपरीत अक्षर O होता है। अतः Option (3) GO सही उत्तर है।

Reasoning Question Answer

Question 9.) निम्न प्रश्न में दिए गए विकल्पों में अलग शब्द युग्म को चुनिए।

  1. बढ़ई-फर्नीचर
  2. कविता-कवि
  3. आभूषण-सुनार
  4. कपड़े-दर्जी

Answer: Option (1) बढ़ई-फर्नीचर
Solution: कवि कविता लिखता है, सुनार आभूषण बनाता है, दर्जी कपडे सिलता है लेकिन फर्नीचर बढ़ई में उल्टा शब्द क्रम दिया है अतः option 1 अलग है।

Question 10.) निम्न प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में अलग विकल्प युग्म को चुनिए।

  1. C X
  2. J P
  3. M N
  4. H S

Answer: Option (2) J P
Solution: दिए गए विकल्पों में केवल विकल्प 2 को छोड़कर अन्य सभी विकल्प में दिए गए अक्षर एक-दूसरे के विपरीत है अतः विकल्प 2 अलग है जो सही उत्तर है।

Question 11.) प्रश्न में दी गयी लुप्त संख्या को ज्ञात करें?
48, 87, 165, 204, 282, 321, ?

  1. 419
  2. 399
  3. 409
  4. 389

Answer: Option (2) 399
Solution: 48 में +39 जोड़ने पर 87 आता है तथा 87 में +78 जोड़ने पर 165 आता है। इसी प्रकार आगे 165 में +39 जोड़ने पर 204 आता है तथा 204 में +78 जोड़ने पर 282 आता है। इसके आगे 282 में +39 जोड़ने पर 321 आता है अतः इसके बाद 321 में +78 जोड़ने पर 399 आता है जो सही उत्तर है।

find the missing number reasoning

Question 12.) एक कोड भाषा में CEMENT को ECOCPR लिखा जाता है HEIGHT को JCKEJR लिखा जाता है। इस कोड भाषा में FATHER को कैसे लिखा जाएगा?

  1. HYVFGP
  2. HYVEGP
  3. HYVFGO
  4. HZVFGP

Answer: Option (1) HYVFGP
Solution: अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार प्रत्येक अक्षर में 2 अक्षर बढ़ते है फिर घटते है। अतः F A T H E R का कोड H Y V F G P होगा।

coding decoding reasoning

Question 13.) उस शब्द का युग्म चुनिए जिसमें शब्द ठीक उसी प्रकार सम्बंधित है जिस प्रकार निम्न युग्म में शब्द एक-दूसरे से सम्बंधित है।
भूटान : थिम्फू

  1. पाकिस्तान : इस्लामाबाद
  2. चीन : हांगकांग
  3. बांग्लादेश : टका
  4. रोम : इटली

Answer: Option (1) पाकिस्तान : इस्लामाबाद
Solution: जिस प्रकार भूटान की राजधानी थिम्फू होती है उसी प्रकार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद होती है। अतः विकल्प (1) सही उत्तर है।

Question 14.) प्रश्न में चार युग्म दिए गए है (-) के बायीं ओर तथा दाई ओर की संख्या किसी न किसी तर्क से सम्बन्धित है। वह विकल्प चुने जिसमे दिया तर्क भिन्न है।

  1. 331235 – 66247
  2. 126215 – 25247
  3. 51265 – 10253
  4. 15265 – 3053

Answer: Option (2) 126215 – 25247
Solution: इस प्रश्न में लॉजिक= 1st अंक ÷ 5 = दूसरा अंक
विकल्प (1) 331235 ÷ 5 = 66247
विकल्प (3) 51265 ÷ 5 = 10253
विकल्प (4) 15265 ÷ 5 = 3053
विकल्प (2) 126215 ÷ 5 = 25243 आता है जबकि विकल्प में 25247 दिया गया है। विकल्प (2) भिन्न है। अतः उत्तर विकल्प (2) 126215 – 25247 होगा।

Question 15.) प्रश्न में चार युग्म दिए गए है (-) के बायीं ओर तथा दाई ओर की संख्या किसी न किसी तर्क से सम्बन्धित है। वह विकल्प चुने जिसमे दिया तर्क भिन्न है।

  1. 112 – 12544
  2. 116 – 13456
  3. 104 – 10886
  4. 108 – 11664

Answer: Option (3) 104 – 10886
Solution: इस प्रश्न में लॉजिक1st अंक² = दूसरा अंक
विकल्प (1) 112² = 12544
विकल्प (2) 116² = 13456
विकल्प (4) 108² = 11664
विकल्प (3) 104² = 10816 होता है, जबकि विकल्प में 10886 दिया गया है अतः विकल्प (3) भिन्न है।

Question 16.) उस आकृति को चुने जिसमें दी गयी आकृति निहित है?

embedded figure reasoning

Answer: Option (4)
Solution: प्रश्न में दी गयी आकृति पूरी तरह विकल्प (4) में निहित है।

Question 17.) उस विकल्प को चुनिए जो पांचवी संख्या से उसी प्रकार सम्बंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से सम्बंधित है?
58 : 319 :: 32 : 176 :: 76 : ?

  1. 442
  2. 428
  3. 418
  4. 286

Answer: Option (3) 418
Solution: 58 × 5.5 = 319, 32 × 5.5 = 176, 76 × 5.5 = 418 होगा। अतः विकल्प (3) 418 सही उत्तर है।

Question 18.) उस आकृति को चुने जिसमें दी गयी आकृति निहित है?

embedded figure reasoning

Answer: Option (3)
Solution: प्रश्न में दी गयी आकृति पूरी तरह विकल्प (3) में छिपी है।

Question 19.) यदि 64 # 58 # 32 = -26 और 104 # 17 # 89 = -2 तो 56 # 7 # 24= ?

  1. -2
  2. -13
  3. 25
  4. 21

Answer: Option (3) 25
Solution: पहले समीकरण में 64-(58+32)= -26,
दूसरे समीकरण में 104-(17+89)= -2
तीसरे समीकरण में 56-(7+24)= 25 उत्तर होगा।

Question 20.) आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात करें?

figure counting question
  1. 11
  2. 9
  3. 12
  4. 10

Answer: Option (1) 11
Solution: चित्र में कुल 11 त्रिभुज है। जिसे चित्र में समझाया गया है। त्रिभुज ABC, ACK, CKD, DKE, KEJ, EJF, FJG, JGI, GIH, CKE, EJG कुल मिलकर 11 त्रिभुज है।

figure counting reasoning answer

Question 21.) उस आकृति को चुनिए जो निम्न आकृतियों की श्रंखला में अगले क्रम में आएगी?

figure sequence reasoning

Answer: Option (3)
Solution: चित्र श्रृंखला में चित्र एंटीक्लॉक (Anticlockwise) घूम रहे है। पांचवा चित्र Anticlockwise घूमने पर त्रिभुज ऊपर आएगा। और प्रत्येक अगली आकृति में एक रेखा बढ़ रही है, जिसका अर्थ है ऊपर त्रिभुज में 3 रेखा होंगी। अतः Option (3) सही उत्तर है।

Question 22.) एक खास कूट भाषा में DO को 60 लिखा जाता है, PIE को 720 लिखा जाता है तो CAT को क्या लिखा जायेगा?

  1. 180
  2. 120
  3. 60
  4. 720

Answer: Option (3) 60
Solution: D को अंग्रेजी वर्णमाला में 4 क्रम, O को 15 लिखते है। जिसके बाद 15 × 4 = 60
P को अंग्रेजी वर्णमाला में 16 क्रम, I को 9, E को 5 लिखते है। जिसके बाद 16 × 9 × 5 = 720
इसी प्रकार, C को अंग्रेजी वर्णमाला में 3 क्रम, A को 1, T को 20 लिखते है। जिसके बाद 3 × 1 × 20 = 60 उत्तर होगा।

Question 23.) उस आकृति को चुने जिसमें दी गयी आकृति निहित है?

embedded figure

Answer: Option (3)
Solution: विकल्प (3) में बीच के हिस्से में प्रश्न आकृति छिपी है। अतः विकल्प 3 सही उत्तर है।

Question 24.) दिए गए आकृति का जल प्रतिबिम्ब (Mirror Image) ज्ञात कीजिए?

mirror image question

Answer: Option (3)
Solution: जल प्रतिबिम्ब में वस्तु का ऊर्ध्वाधर विपरीत प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। चित्र का ऊर्ध्वाधर विपरीत करने पर option (3) सही उत्तर है।

यदि आपको जल प्रतिबिम्ब (Water Image) विषय नहीं आता है तो नीचे क्लिक करें।

Question 25.) दिए गए आरेख का अध्धयन करे। ऐसे कितने लोग है जो शिक्षित और धनवान है लेकिन प्रसिद्ध नहीं है?

  1. 5
  2. 2
  3. 1
  4. 3

Answer: Option (4) 3 व्यक्ति
Solution: आरेख से समझने पर शिक्षित और धनवान लोग जो प्रसिद्ध न हो इनकी संख्या 3 है। अतः विकल्प (4) में 3 व्यक्ति सही उत्तर है।

यह भी जाने-

उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, अंतर, पहचान

अम्लीय वर्षा किसे कहते है, परिभाषा, कारण, प्रभाव, pH मान, सूत्र, मुख्य कारक जानें

इस प्रकार SSC CHSL 10th March 2023 shift-2 reasoning के सभी Questions with Answers and Solution के साथ यहाँ समाप्त होते है। परीक्षा में Reasoning में कुल 25 प्रश्न पूछे गए थे जिनका हल यहाँ दिया गया है।

इसी प्रकार अन्य Previous year papers के questions with answers and solutions जानने के लिए हमारी वेबसाइट Study Vigyan से जुड़े रहे। अन्य नए updates जानने के लिए Telegram link को join करें।

Join us now-

Latest Posts-


Share with friends

Leave a comment