Ranking Reasoning Questions in Hindi With Pdf, Tricks and Formula, Detailed Answers,

Share with friends

इस आर्टिकल में Ranking Reasoning Questions in hindi with Answers को विस्तार से Formula, Tricks के साथ पूरे टॉपिक को बेहतरीन ढंग से समझाया गया है। Ranking Reasoning Tricks की सहायता से ranking questions को जल्दी तथा आसानी से हल किया जा सकता है।

रैंकिंग प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Railway, SSC, Banking Exams में अधिक मात्रा में पूछे जाते है। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र की तार्किक सोच का अंदाजा लगाने के लिए Ranking Reasoning Questions को पूछा जाता है।

Ranking Reasoning Questions Solution Method

Question: अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 10 वें के दाएं 6 वा अक्षर क्या होगा?

Answer: शुरुआत शब्द= बाएं से
यहां दो अलग-अलग दिशा है बाएं और दाएं इसलिए दोनों दिशा के अंक जुड़ेंगे।

अतः क्रम बाएं से 10 वें के दाएं 6 वा अक्षर= +10+6 = +16 अक्षर बाएं से।
अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 16 वा अक्षर P होता है।

इस प्रकार यदि प्रश्नों में बाएं से दाएं दिया हो तो जोड़ते (+) है। यदि बाएं से बाएं दिया है तो घटाते है। इसी प्रकार यदि दाएं से बाएं हो तो जोड़ते है। यदि दाएं से दाएं हो तो घटाते (-) है।

Note: अक्षर पढ़ने का क्रम जो शुरू में दिया जाता है उसी दिशा से रहता है। यही ranking order formula तथा trick है। नीचे दिए टेबल में सभी Ranking order formula को बताया गया है।

Ranking reasoning questions

Ranking Reasoning Tricks – Ranking Reasoning Formula

नीचे दिए गए टेबल Ranking Reasoning Tricks की तरह इस्तेमाल की जाती है। इसमें दिए गए चिन्ह और इनके सामने दिए गए ट्रिक्स की सहायता से आप सभी प्रश्नों को आसानी और तेजी से हल कर सकते है। इन ट्रिक्स को Ranking Reasoning Formula भी कहा जा सकता है।

शुरुआतक्रमकार्य चिन्हRanking Reasoning Tricks or Formula
बाएं से
Left to
बाएं से दाएं जाने पर
Left to Right
+L to R = (+)
बाएं से
Left to
बाएं से बाएं जाने पर
Left to Left
L to L = (-)
दाएं से
Right to
दाएं से बाएं जाने पर
Right to Left
+R to L = (+)
दाएं से
Right to
दाएं से दाएं जाने पर
Right to Right
R to R = (-)
Ranking Reasoning Formula & Tricks

Note-

  • अंग्रेजी वर्णमाला में दाएं से क्रम पता होने पर उसको बाएं से क्रम में ज्ञात करने के लिए अक्षर के क्रम को 27 में से घटा देते है।
  • ऋणात्मक अंक आने पर उसका विपरीत दिशा का समान स्थान का अंक सही उत्तर होता है। ऋणात्मक अंक को धनात्मक में बदलने के लिए क्रम का शुरुआत शब्द बदल जाता है। इसे प्रश्न की मदद से समझे।

इस पाठ में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए Ranking Reasoning Notes को इस आर्टिकल की सहायता से तैयार कर ले। Ranking Reasoning Topic में अच्छे अंक लाने से संपूर्ण परीक्षा का परिणाम अच्छा आता है।

Ranking Reasoning Questions in hindi

Question 1: अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 9 वें अक्षर के दाएं 10 वा अक्षर क्या होगा?

1.) N
2.) B
3.) S
4.) L

Answer: Option (3) S
शुरुआत शब्द= बाएं से है। यहाँ बाएं से दाएँ ओर जा रहे है अतः संख्या जुड़ेंगी (ऊपर टेबल से)। इसीलिए बाएं से क्रम= +9+10= 19 प्राप्त होता है। इसका अर्थ यह है कि अक्षर बाएं से 19 वा अक्षर होगा। अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 19 वा अक्षर S होता है।

Question 2: अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 15 वें अक्षर के बाएं 4 वा अक्षर क्या होगा?

1.) K
2.) N
3.) J
4.) V

Answer: Option (1) K
शुरुआत शब्द= बाएं से है। यहाँ बाएं से बाएं ओर जा रहे है अतः संख्या घटेंगी (ऊपर टेबल से)। इसीलिए बाएं से क्रम= 15-4 = 11 प्राप्त होता है। इसका अर्थ यह है कि अक्षर बाएं से 11 वा अक्षर होगा। अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 11 वा अक्षर K होता है। जो सही उत्तर है।

Question 3: अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ से 7 वें अक्षर के बाएं 3 वा अक्षर क्या होगा?

1.)
2.) H
3.) Z
4.) N

Answer: Option (1) Q
शुरुआत शब्द= दाएं से है। इसको हमें बाएं से क्रम में ज्ञात करने होगा। (ऊपर नोट से देखे) यहाँ दाएं से बाएं ओर जा रहे है अतः संख्या जुड़ेंगी (ऊपर टेबल से)। इसीलिए दाएं से क्रम= 7+3 = 10 प्राप्त होता है। लेकिन यह अंग्रेजी वर्णमाला में दाएं से क्रम है इसको बाएं से क्रम में ज्ञात करने के लिए 27 में से घटा देंगे।

अतः बाएं से क्रम = 27 – 10 = 17 इसका अर्थ यह है कि अक्षर बाएं से 17 वा अक्षर होगा। अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 17 वा अक्षर K होता है। जो सही उत्तर है।

Question 4: अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ से 19 वें अक्षर के दाएँ 4 वा अक्षर क्या होगा?

1.) N
2.) F
3.) G
4.) L

Answer: Option (4) L
शुरुआत शब्द= दाएं से है। इसको हमें अंत में बाएं से क्रम ज्ञात करने होगा। (ऊपर नोट से देखे)
यहाँ दाएं से दाएं की ओर जा रहे है अतः संख्या घटेंगी। इसके चिन्ह ऊपर टेबल से चिन्ह देख सकते है। इसीलिए दाएं से क्रम= 19-4 = 15 प्राप्त होता है। लेकिन यह अंग्रेजी वर्णमाला में दाएं से क्रम है इसको बाएं से क्रम में ज्ञात करने के लिए 27 में से घटा देंगे।

अतः बाएं से क्रम = 27 – 15 = 12 इसका अर्थ यह है कि अक्षर बाएं से 12 वा अक्षर होगा। अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 12 वा अक्षर L होता है। जो Option (4) L उत्तर है।

IMP. Question 5: अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ से 4 वें अक्षर के दाएँ 10 वा अक्षर क्या होगा?

1.) K
2.) F
3.) N
4.) Z

Answer: Option (2) F
शुरुआत शब्द= दाएं से है।
यहाँ दाएं से दाएं की ओर जा रहे है अतः संख्या घटेंगी। इसके चिन्ह ऊपर टेबल से चिन्ह देख सकते है। इसीलिए दाएं से क्रम= 4-10 = -6 प्राप्त होता है। लेकिन यह अंक ऋणात्मक (-) में है और दाए से दिया गया है। -6 दाएं से दिया क्रम बाएं से 6 वा अक्षर होता है। अतः F सही उत्तर है।

IMP. Question 6: अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ से 5 वें अक्षर के दाएँ 15 वा अक्षर क्या होगा?

1.) J
2.) N
3.) D
4.) Z

Answer: Option (1) J
शुरुआत शब्द= दाएं से है।
दाएं से दाएं की ओर जाने पर संख्या घटेंगी। इसीलिए दाएं से क्रम= 5-15 = -10 प्राप्त होता है। लेकिन यह अंक ऋणात्मक (-) में है और दाए से दिया गया है। इसे बाएं से निकालने के लिए -10 दाएं से दिया क्रम बाएं से 10 वा अक्षर होगा। अतः J सही उत्तर है।

IMP. Question 7: अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 6 वें अक्षर के बाएं 10 वा अक्षर क्या होगा?

1.) K
2.) D
3.) J
4.) W

Answer: Option (4) W
शुरुआत शब्द= बाएं से है।
बाएं से बाएं की ओर जाने पर संख्या घटेगी। इसीलिए बाएं से क्रम= 6-10 = -4 प्राप्त होता है। यह अंक ऋणात्मक (-) में है

इसे धनात्मक में करने के लिए शुरुआत शब्द बदल जाता है। इसलिए दाएं से 4 धनात्मक अंक होगाइसे बाएं से ज्ञात करने के लिए 27 से घटाएंगे। 27-4= 23 अतः अक्षर बाएं से 23 वा अक्षर होगा। बाएं से 23 वा अक्षर W होता है जो सही उत्तर है।

Ranking Reasoning Questions in Opposite Alphabet Series

विपरीत वर्णमाला के प्रश्न हल करने के लिए जो अक्षर प्रश्न में दाएं से दिया हो उसे बाएं से पढ़े तथा जो बाएं से दिया हो उसे दाएं से पढ़े। इस प्रकार विपरीत वर्णमाला के प्रश्नों को हल किया जाता है।

Question 1: विपरीत अंग्रेजी वर्णमाला में दाएं से 10 वें अक्षर के बाएं 5 वा अक्षर क्या होगा?

1.) J
2.) S
3.) N
4.) O

Answer: Option (4) O
हमें विपरीत वर्णमाला दी गई है इसीलिए इस प्रश्न को हल करने के लिए हमे दिए वाक्य को उल्टा अक्षर को पढ़ेंगे।
अतः बाएं से 10 वें अक्षर के दाएं 5 वा अक्षर क्या होगा?
बाएं से= 10+5= 15 है। अतः अक्षर बाएं से 15 वा अक्षर होगा। बाएं से 15 वा अक्षर O सही उत्तर है।

Question 2: विपरीत अंग्रेजी वर्णमाला में दाएं से 16 वें अक्षर के दाएं 6 वा अक्षर क्या होगा?

1.) J
2.) O
3.) K
4.) M

Answer: Option (1) J
विपरीत वर्णमाला दी गई है इसीलिए इस प्रश्न के वाक्य को उल्टा पढ़कर प्रश्न को हल करेंगे।
अतः अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 16 वें अक्षर के बाएं 6 वा अक्षर क्या होगा?
बाएं से= 16-6= 10 है। अतः अक्षर बाएं से 10 वा अक्षर होगा। बाएं से 10 वा अक्षर J सही उत्तर है।

Ranking Reasoning Questions pdf in Hindi

Join us now

यह भी जानें-

Calendar Reasoning Question with Answers, Formula, Best Tricks

Analogy reasoning questions for Railway Exam

Blood Relation Questions, Answer Tricks, Chart, Types

Ranking Reasoning Questions Practice Book- Click Here


Share with friends

Leave a comment