1000 वर्ग फीट ढलाई करने में सामान की मात्रा और कीमत

Share with friends

भारत में घरों के निर्माण कार्य में छत की ढलाई के लिए कंक्रीट स्लैब का उपयोग किया जाता है। 1000 वर्ग फीट ढलाई का कंक्रीट स्लैब ढालने की लागत कई कारक जैसे सामग्री, श्रम, और अतिरिक्त आवश्यकताएं पर निर्भर करती हैं। इस आर्टिकल में हम 1000 वर्ग फीट (square feet) छत की ढलाई करने में लगने वाले समान तथा कीमत को ज्ञात करेंगे।

अलग-अलग स्थानों पर इसकी कीमत में थोड़ा अंतर आ सकता है। ढलाई में लगने वाले सामान की मदद से आप सटीक ढलाई में लगने वाली कीमत का पता लगा सकते है।

1000 वर्ग फीट ढलाई का आयतन (मात्रा) | 1000 Sq Ft Slab Volume

6 इंच मोटी स्लैब को आवासीय मकानों के लिए मजबूत और आदर्श माना जाता है। हमें 1000 वर्ग फीट के 6 इंच (0.5 फीट) की छत ढालने के लिए हमे पहले पूरी ढलाई का आयतन ज्ञात करना होता है।

स्लैब ढलाई का आयतन = स्लैब क्षेत्रफल × स्लैब की मोटाई

स्लैब ढलाई का आयतन = 1000 × 0.5

स्लैब ढलाई का आयतन = 500 घन फीट

छत ढलाई में लगने वाली सामग्री | Slab Casting Materials

1000 स्क्वायर फीट छत की कंक्रीट ढलाई में मुख्य रूप सीमेंट, रेत, गिट्टी, आदि आवश्यक होता है। इसके साथ ही ढलाई में पानी की भरपूर मात्रा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा ढलाई में शटरिंग के लिए लकड़ी, प्लाई आदि, की जरूरी होते है जिससे कंक्रीट को सही आकार में ढाला जा सके। शारीरिक रूप से लेबर द्वारा हाथ से मिलने पर कंक्रीट अच्छी तरीके से नहीं मिल पाती है, इसलिए ढलाई में मिक्सर मशीन (Mixture Machine) का प्रयोग किया जाता है।

ढलाई करते समय कंक्रीट को अच्छे से मिलने और उसमें से हवा के बुलबुले निकालने के लिए वाइब्रेटर का प्रयोग किया जाता है। सीमेंट कंक्रीट को सांचा (फरमाबंदी) द्वारा किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। अतः 1000 स्क्वायर फीट छत ढलाई में सीमेंट, रेत, गिट्टी, पानी, शटरिंग, मिक्सर मशीन, वाइब्रेटर, शटरिंग, आदि सामग्री को आवश्यकता होती है।

सीमेंट की मात्रा व कीमत | Price and Quantity of Cement for 1000 sq ft Slab Casting

सीमेंट एक बंधक (Binding) पदार्थ है जो कंक्रीट के मिश्रण को मजबूती से बांधे रखता है। जब सीमेंट में पानी मिलाया जाता है तो सीमेंट महीन झिल्ली के रूप में फूल का महीन व मोटे मिलावे को जकड़कर रखता है जो सूखने पर पत्थर की भांति कठोर और सामर्थ्यवान बना देता है। इसी कारण ढलाई में सीमेंट का अधिकतम उपयोग किया जाता है।

1000 स्क्वायर फीट स्लैब की ढलाई में मानक M20 ग्रेड कंक्रीट मिक्स (1 : 1.5 : 3) का इस्तेमाल किया जाता है।

  • M20 ग्रेड में 1 क्यूबिक फीट ढलाई के लिए 0.28 क्यूबिक फीट सीमेंट की आवश्यकता होती है।

1 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.28 क्यूबिक फीट सीमेंट

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.28 × 500

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 140 क्यूबिक फीट सीमेंट

140 क्यूबिक फीट सीमेंट को बोरी में बदलने पर = 140 ÷ 1.22

140 क्यूबिक फीट सीमेंट को बोरी में बदलने पर = 114 बोरी सीमेंट

अतः सीमेंट की मात्रा = 114 बोरी

सीमेंट की कीमत | Cement Price for 1000 sq ft Slab Casting

बाजार में सीमेंट कई किस्म तथा मूल्य की सीमेंट आती है। यदि सीमेंट की 1 बोरी की कीमत 410 रुपए ले तो सीमेंट की कीमत =

सीमेंट की कीमत = 114 × 410

सीमेंट की कीमत = 46,740 रुपए

रेत की मात्रा व कीमत | Price and Quantity of Sand for 1000 sq ft Slab Casting

रेत का प्रयोग महीन मिलावा के रूप में किया जाता है। यह ज्यादातर गड्ढों, नदी, नालों, झील की तली तथा भूमि में गड्ढा खोदकर प्रयोग की जाती है। बालू या महीन मिलवा का प्रयोग मोटे एग्रीगेट के बीच खाली स्थान भरने तथा कंक्रीट की सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

M20 ग्रेड में 1 क्यूबिक फीट ढलाई के लिए 0.42 क्यूबिक फीट रेत की आवश्यकता होती है।

1 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.42 क्यूबिक फीट सीमेंट

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.42 × 500

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 210 क्यूबिक फीट रेत

रेत की कीमत | Sand Price for 1000 sq ft Slab Casting

रेत की कई किस्म होती है जैसे मोटी, मध्यम, बारीक रेत होती है। बारीक रेत का प्रयोग प्लास्टर में किया जाता है। ढलाई के लिए मध्यम मोटाई की रेत अच्छी रहती है। रेत का मूल्य तथा रेत की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। रेत का मूल्य 60-80 रुपए/ क्यूबिक फीट तक होता है।

यदि रेत का मूल्य 75 रूपये/ क्यूबिक फीट हो तो-

रेत का मूल्य = 210 × 75

रेत का मूल्य = 15,750 रूपये

गिट्टी (मोटा मिलावा) की मात्रा व कीमत | Price and Quantity of Aggregate for 1000 sq ft Slab Casting

मोटे मिलावे के रूप में कठोर पत्थर जैसे ग्रेनाइट, बलुआ पत्थर, लेटराइट आदि को  को गिट्टी के आकार में तोड़कर इस्तेमाल किया जाता है। पत्थर की गिट्टी कठोर, साफ, खुदरी होनी चाहिए। छत ढलाई में मोटा मिलावा या गिट्टी का आकार 10 mm से 20 mm तक प्रयोग किया जाता है। मोटे मिलावा की अधिकतम माप कंक्रीट खंड के न्यूनतम मोटाई के चौथाई भाग से बड़ा नहीं होना चाहिए।

M20 ग्रेड में 1 क्यूबिक फीट ढलाई के लिए 0.84 क्यूबिक फीट गिट्टी की आवश्यकता होती है।

1 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.84 क्यूबिक फीट गिट्टी

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 0.84 × 500

500 क्यूबिक फीट ढलाई = 420 क्यूबिक फीट गिट्टी

गिट्टी की कीमत | Aggregate Price for 1000 sq ft Slab Casting

गिट्टी की क्वॉलिटी स्लैब ढलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह स्लैब पर लगने वाले लोड या भार को समान रूप से वितरित करने में मदद करती है और स्लैब में दरारें या टूट-फूट नहीं होती है। इससे स्लैब की स्थिरता और जीवनकाल में वृद्धि होती है। बाजार में  गिट्टी की कीमत 50-70 रूपये/ क्यूबिक फीट होती है। यदि गिट्टी के कीमत को 60 रूपये / क्यूबिक फीट ले तो-

गिट्टी का मूल्य = 60 × 420

गिट्टी का मूल्य = 25,200 रूपये

स्लैब ढलाई में पानी की मात्रा | Water Quantity

पानी की उचित मात्रा स्लैब ढलाई में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीमेंट कंक्रीट को सुघट्य बनाने के लिए पानी का प्रयोग किया जाता है। सीमेंट में पानी मिलने पर इसमें रासायनिक क्रिया होती है जिसे जलयोजन क्रिया (Hydration of cement) के नाम से जाना जाता है। इस क्रिया में सीमेंट पतली झिल्ली के रूप में फूल कर अन्य मिलावे को घेर लेता है और सूखने पर पत्थर की भांति कठोर बना देता है। सीमेंट स्लैब या छत की ढलाई में सीमेंट के भार का लगभग 25% पानी मिलाना होता है। अच्छी तरह से कार्य करने के लिए इसमें थोड़ा अधिक पानी मिलाया जा सकता है।

Note: कंक्रीट ढलाई के लिए साफ पानी इस्तेमाल करना चाहिए। पानी में चिकनाहट, अम्लता, क्षारता, या अन्य गंदगी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। समुद्री पानी का प्रयोग कंक्रीट के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रयोग किए जाने वाले पानी का pH मान 6 से कम नहीं होना चाहिए।

मिक्सर मशीन की जरूरत व कीमत | Mixture Machine Price

1000 sq ft छत ढलाई में कई बार कंक्रीट मिक्स को तैयार करके ढलाई करनी होती है। हाथ से अच्छी तरह कंक्रीट मिक्स नही हो पाती है इसलिए ढलाई में कंक्रीट मिक्सर का प्रयोग किया जाता है। मिक्सर मशीन का मूल्य 50,000 से 1,50000 रूपये तक होता है। ढलाई करने के लिए मिक्सर मशीन को खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपने नजदीकी मशीन की दुकान से मिक्सर मशीन को किराए पर ले सकते है।

स्थान के अनुसार साधारण मिक्सर मशीन का 1 दिन का किराया 700-2000 रूपये तक होता है। किराए पर मिक्सर मशीन लेकर ढलाई करना अत्यधिक जल्दी, आसान और बेहतर होता है।

यह भी जाने-

अन्य आवश्यक सामग्री

ढलाई करने से पहले तथा इसके बाद भी कई सामान के आवश्यकता पड़ती है। ढलाई करने से पहले सरिया की आवश्यकता होती है। सरिया बांधने के बाद ही ढलाई शुरू की जाती है। सरिया को बांधने के लिए बाइंडिंग वायर की आवश्यकता भी पड़ती है। इसके साथ-साथ कंक्रीट को इधर-उधर बहने से रोकने और स्लैब को सहारा देने के लिए शटरिंग यानि फर्माबंदी की जाती है। जिसके साथ इसे बांधने वाले आदमी भी आवश्यक होते है।

ढलाई में लिए अन्य सामग्री के रूप में सरिया, बाइंडिग वायर, सरिया कटिंग मशीन, बल्ली, प्लाई, शटरिंग, वाइब्रेटर, जूट की बोरी आदि आवश्यक होता है।

ढलाई होने के पश्चात तराई करने के बाद जूट की बोरी भिगोकर स्लैब पर रखने से इसकी बेहतरीन तरीके से तराई हो जाती है। जूट की बोरी नमी को बनाए स्लैब में बनाए रखती है।

ढलाई में आवश्यक औजार

ढलाई में तसला, फावड़ा, सावड़, इंची टेप (Measurement tape), कन्नी, फंटी, वाइब्रेटर (Vibrator) आदि की आवश्यकता होती है। कंक्रीट में से हवा के बुलबुले को बाहर करने तथा कंक्रीट को अच्छे से मिलाने के लिए एक अच्छे वाइब्रेटर का प्रयोग किया जाता है।

ढलाई करने के लिए शारीरिक क्षमता (Manpower)

ढलाई करने के लिए मिस्त्री और लेबरों की आवश्यकता पड़ती है। 1000 स्क्वायर फीट ढलाई को करने के लिए 2-3 मिस्त्री तथा 5- 8 लेबर की आवश्यकता पड़ती है। लेबरों की संख्या मसाला बनाने के स्थान और ढलाई करने के स्थान के बीच की दूरी पर भी निर्भर करती है। ढलाई करने से पहले सरिया बांधने वाले आदमी तथा शटरिंग करने वाले आदमी की आवश्यकता रहती है।

1000 वर्ग फीट छत ढलाई के लिए कुल कीमत

1000 वर्ग फीट छत ढलाई में सीमेंट, मौरंग, गिट्टी के लिए लगभग कुल 87,690 रूपये आवश्यक होते है।

सामग्रीकुल मात्रायूनिट रेट (₹)कुल लागत (₹)
सीमेंट114 बैग (50 किग्रा प्रति बैग)410 ₹ प्रति बैग46,740 ₹
रेत (फाइन एग्रीगेट)210 घन मीटर75 ₹ प्रति घन मीटर15,750 ₹
मोटा एग्रीगेट420 घन मीटर60 प्रति घन मीटर25,200 ₹
पानी2000 लीटर
कुल कीमत87,690

सीमेंट, मौरंग, गिट्टी के आलावा शटरिंग, सरिया, वाइब्रेटर, मिक्सर मशीन, औजार, लेबर, मिस्त्री आदि का खर्च भी होता है। इस प्रकार 1000 वर्ग फ़ीट (Square feet) ढलाई में कुल 1,90000 से 2,15000 रूपये की आवश्यकता होती है। इसके आलावा कुल खर्चे का 5-10% ज्यादा बजट बनाकर रखना चाहिए।


Share with friends

Leave a comment