Difference Between PVC Panel and Wallpaper: Price, Quality, Durability and Life etc. for Walls in Hindi

Share with friends

यदि आप घर की दीवारों पर Wallpaper या PVC Panel लगवाने की सोच रहे है और कंफ्यूज है कि क्या बेहतर रहेगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Difference Between PVC Panel and Wallpaper में क्या अंतर होता है और दीवारों के लिए Wallpaper या PVC Panel में से क्या बेहतर होगा।

PVC Panel और Wallpaper दोनों ही दीवार की सुंदरता को बढ़ा देते है और उन्हें आकर्षक बनाते है। दीवारों पर PVC Panel या Wallpaper का इस्तेमाल करने से पेंट करने का खर्चा भी बचा सकते है।

PVC Panel किसे कहते है?

PVC Panel पॉली विनाइल क्लोराइड (Poly Vinayl Chloride) नाम के बहुलक की बनी शीट होती है। पॉली विनाइल क्लोराइड, विनाइल क्लोराइड के बहुलकीकरण से बनता है।

इन शीट का प्रयोग दीवार पर सीधे प्लास्टर करने के बाद किया जा सकता है। जिससे पेंट की बचत होती है। इसके साथ-साथ PVC Panel में कई प्रकार के डिजाइन भी देखने को मिलते है जिन्हे पेंट से नही बनवाया जा सकता है।

PVC Panel
PVC Panel Design
  • PVC Panel Size: 10 inch चौड़ाई × 10 Feet लंबाई

PVC Panel मुख्य रूप से 10 inch चौड़ाई तथा 10 feet लंबाई में मिलते है। अधिकतर क्षेत्रों में यही साइज प्राप्त होता है। इसके अलावा PVC Panel 6 Feet × 3 Feet, 8 feet × 4 Feet आदि आकार में भी मिलते है।

  • PVC Panel Thickness: 5-10 mm

PVC Panel की मोटाई 5 mm से 10 mm के बीच होती है। जो दीवारों पर सीधे लगाए जाते है।

  • PVC Panel Price: 60-200 स्क्वायर फ़ीट

बाजार में PVC Panel का मूल्य पीस तथा स्क्वायर फीट दोनों के अनुसार मिलते है। PVC Panel की क्वालिटी और डिज़ाइन के अनुसार इसका मूल्य काफी बदलता है। PVC Panel Price का मूल्य 60-200 स्क्वायर फ़ीट तक होता है। Check PVC Panel Price Now-

विशेषता- PVC Panel खराब सतह पर भी लगाए जा सकते है। यदि दीवार में सीलन है तब भी PVC Panel का इस्तेमाल किया जा सकता है। नमी से PVC Panel खराब नहीं होते है। अच्छी क्वालिटी के PVC Panel 15-20 साल तक चलते है। यह कई क्वालिटी में मिलते है इसलिए इनका जीवनकाल उनकी क्वालिटी पर निर्भर करता है।

अच्छी क्वालिटी की PVC Panel Waterproof तथा Fireproof होते है। यदि PVC Panel पर चोट की जाए तो वह वहा से चिटक जाते है। और इसे ठीक करने के लिए हमे वहा रिपेयरिंग या पूरा पैनल ही बदलना पड़ता है। जो महंगा पड़ता है।

Wall Wallpaper
Wall Wallpaper Design

Wall Wallpaper

दीवार पर लगाने वाले Wallpaper कागज की तरह पतले होते है। दीवार पर इन Wallpaper को गोंद (Adhesive) से चिपकाया जाता है। Wallpaper कागज का बना होता है जिसपर डिज़ाइन प्रिंट होकर ऊपर विनाइल की कोटिंग चढ़ी होती है। आजकल कागज के अलावा अन्य पदार्थों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

वॉलपेपर को दीवार पर लगाने के लिए दीवार की सतह समतल होनी चाहिए। इसके साथ ही दीवार की सतह पर नमी नहीं होनी चाहिए अन्यथा wallpaper दीवार की सतह छोड़ देगा।

बाजार में Wallpaper रोल के रूप में मिलते है। यदि आप छोटा आकार का चाहते है तो इसे कटवाकर खरीद सकते है।

wall wallpaper
Check Wallpapers- Click Here
  • Wall Wallpaper Size: 45 cm × 500 cm

Wallpaper मुख्य रूप से 45 cm चौड़ाई तथा 500 cm लंबाई में मिलते है। ज्यादातर क्षेत्रों में यही साइज देखने को मिलता है। इसके अलावा Wall Wallpaper 45 cm × 1000 cm, 45 cm × 300 cm आदि आकार में भी मिलते है। कुछ Wallpaper 33 feet लंबा तथा 21 inch चौड़ा भी आकार में प्राप्त होते है।

10 feet × 10 feet की दीवार के लिए 45 × 500 cm के 5 रोल की आवयश्यकता होती है।

  • Wall Wallpaper Thickness: Wallpaper की मोटाई एक कागज की तरह होती है।

Wallpaper Price: 7-50 स्क्वायर फ़ीट

बाजार में Wall Wallpaper का मूल्य स्क्वायर फीट के अनुसार मिलते है। Wallpaper में डिज़ाइन और क्वालिटी के अनुसार इसका मूल्य तय होता है। Wall Wallpaper का मूल्य 7-50 स्क्वायर फ़ीट तक होता है। Check Wall Wallpaper Price Now-

विशेषता- Wallpaper पपड़ीयुक्त तथा नमीयुक्त सतह पर नहीं लगाए जाने चाहिए। नमी से वॉलपेपर का गोंद छूट जाता है और वह खराब हो जाता है। चोट करने से वॉलपेपर चिटकता नहीं है क्यूंकि इसके अंदर दीवार की सतह होती है। अच्छी क्वालिटी के wallpaper 10-15 साल तक चलते है। वॉलपेपर का जीवनकाल इनकी क्वालिटी पर निर्भर करता है।

यदि दीवार में सीलन, पपड़ी हो तो wallpaper न लगवाए। इस स्थिति में PVC Panel ही लगवाना चाहिए। Wallpaper लगवाने का खर्च PVC Panel से सस्ता पड़ता है।

Difference Between PVC Panel and Wallpaper

Difference Between PVC Panel and Wallpaper

S. No.QualityPVC PanelWallpaper
1.पदार्थPVC Panel पाली विनाइल क्लोराइड नामक बहुलक के बने होते है।Wallpaper कागज के बने होते है जिनके ऊपर विनायल की कोटिंग चढ़ी होती है।
2.आकारPVC Panel मुख्य रूप से 10 inch चौड़ाई × 10 Feet लंबाई में आते है। वर्तमान में इसके अन्य आकार भी देखने को मिल रहे है।Wallpaper मुख्य रूप से 21 inch चौड़ाई × 33 feet लम्बाई में आते है।
3.मोटाईPVC Panel की मोटाई 5mm-10mm तक होती है।Wallpaper कागज की भाति होते है। इसकी मोटाई कागज से थोड़ी अधिक होती है। यह वॉलपेपर की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।
4.संख्याPVC Panel की चौड़ाई 10 इंच होती है इसलिए चौड़ाई में कई पैनल को लगाने की आवश्यकता होती है।Wallpaper की चौड़ाई लगभग 21 इंच होने से इसके कई हिस्से करने की आवश्यकता नहीं होती है।
5.सतहPVC Panel थोड़ी असमतल सतह पर भी लगाए जा सकते है। इनमें Wallpaper से अधिक मोटाई होती है।Wallpaper के लिए दीवार की सतह समतल होनी चाहिए। अन्यथा असमतल स्थान उभरा हुआ दिखता है।
6.नमी प्रभावPVC Panel नमी से प्रभावित नहीं होते है। कुछ नमी की दीवारों पर pvc पैनल को लगाया जा सकता है। यह नमी से ख़राब नहीं होते है।Wallpaper को नमी वाले स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। वॉलपेपर नमी से खराब हो जाता है और कुछ समय बाद उस स्थान पर फूल जाता है और नीचे गिरने लगता है।
7.सामर्थ्यPVC Panel चोट करने पर चिटक जाती है जिसे मरम्मत कराने के लिए स्थान पर लगे पैनल को काटकर या 1 पूरे पैनल को बदलना पड़ता है।Wallpaper चोट करने पर चिटकता नही है। इसे मरम्मत करने के लिए उस स्थान पर वॉलपेपर को काटकर दूसरे वॉलपेपर को गोंद से चिपका देते है।
8.जल-रोधकPVC Panel पानी से ख़राब नहीं होते है।Wallpaper पानी से ख़राब हो जाते है।
9.डिज़ाइनPVC Panel में वॉलपेपर से कम डिज़ाइन देखने को मिलते है।Wallpaper में PVC Panel से कम डिज़ाइन देखने को मिलते है।
10.उपयोगPVC Panel का इस्तेमाल बाथरूप, किचन, कमरे, ऑफिस, गैलरी आदि में किया जाता है।इनका इस्तेमाल बाथरूम तथा नमी वाले स्थानों में नहीं किया जा सकता है। इसे ऑफिस, कमरे, गैलरी, आदि जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
11.कीमतबाजार में PVC Panel Price 60-200 स्क्वायर फ़ीट तक होता है।बाजार में Wall Wallpaper Price 7-70 स्क्वायर फ़ीट तक होता है।
12.आवाज तथा गर्मीPVC Panel आवाज तथा गर्मी को अधिक अवशोषित करता है।Wallpaper आवाज तथा गर्मी को कम अवशोषित करता है।
13.जीवनकालअच्छे PVC Panel 15-20 साल तक चलते है।अच्छी क्वालिटी के Wallpaper 10-15 साल तक चलते है।

Join us now

यह भी जानें-

दीवार में ईंटों की संख्या कैसे ज्ञात करें

Latest Posts-


Share with friends

Leave a comment