किसी सतह पर पेंट करते समय कई बार पेंट गलती से अनुचित वस्तु या जगह पर लग जाता है। इस स्थिति में पेंट कैसे छुड़ाए जानकारी न होने के कारण हमारी वह वस्तु खराब दिखने लगती है। पेंट कैसे छुड़ाए की सही जानकारी न होने के कारण या तो वह वस्तु पेंट से रंगी रहती है या पेंट छुड़ाते समय और खराब हो जाती है। इसीलिए पेंट छुड़ाने के सही तरीको का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस लेख में हम यह जानेंगे कि किसी भी सतह से पेंट कैसे छुड़ाए? पेट को विभिन्न सतह जैसे दीवार, प्लास्टिक, फर्श, कपड़े, लकड़ी आदि से छुड़ाने के लिए अलग-अलग तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी को विस्तार से सरल भाषा में जानेंगे।
लोहे की सतह से पेंट कैसे छुड़ाए? – Remove Paint from Metal
लोहे या स्टील की पेंट की गई सतह काफी चिकनी होती है। इसलिए धातु की सतह से पेंट को हटाने के लिए पेंट रिमूवर (Paint Remover) का इस्तेमाल किया जाता है।
पेंट रिमूवर की थोड़ी मात्रा प्लास्टिक के बर्तन में निकाल ले। जिस सतह से पेंट छुड़ाना है वहां पर पेंट रिमूवर को चौड़े तथा पतले ब्रश की सहायता से लगाए। पेट रिमूवर को बिना ब्रश से लगाने पर वह सतह पर चिपकता नहीं है और नीचे गिर जाता है। ब्रश की सहायता से लगने पर पेंट रिमूवर अच्छी तरीके से पेंट की सतह पर लग जाता है। पेंट रिमूवर लगाने के बाद इसे 5 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर में ये पेंट को फुलाकर पपड़ी बनाना शुरू कर देता है। सूखने के बाद पेंट के पपड़ी बनने की स्थिति को देखकर दूसरा कोट लगा दे और फिर 5-10 मिनट बाद पेंट को लोहे की पत्ती से छुड़ा दे।
पेंट छुड़ाने की प्रक्रिया में निम्न चरणों का पालन करें-
- पेंट रिमूवर को प्लास्टिक के बर्तन में निकाले
- ब्रश से पेंट रिमूवर का पहला लेप (First coat) धातु सतह पर लगाए।
- 5-10 मिनट इंतजार करे।
- पेंट रिमूवर का दूसरा कोट लगाएं
- 5-10 मिनट इंतजार करे
- लोहे की पत्ती से पेंट को छुड़ा दे।
- यदि कुछ स्थान पर पेंट लगा रह जाता है तो पेंट रिमूवर के अन्य कोट लगाकर पेंट को छुड़ा दे। इस प्रकार कार्य करके पेंट को हटाया जा सकता है।

लकड़ी से पेंट कैसे छुड़ाए – Remove Paint from Wood
पेन्ट की हुई लकड़ी की सतह पर नया पेन्ट करने से पूर्व पुराने पेन्ट की परत हटाना आवश्यक है। लकड़ी की सतह पर मुख्य रूप से इनेमल पेंट या पॉलिश की जाती है। पॉलिश को केवल शारीरिक बल से छुड़ाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कास्टिक सोडा द्वारा पेंट छुड़ाना: लकड़ी से पेंट हटाने के लिए 1 लीटर पानी में 20 ग्राम कास्टिक सोडा को मिलाकर इसके घोल को लकड़ी की पेंट की सतह पर लगाकर पेंट या पॉलिश को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। घिसाई मशीन के द्वारा भी लकड़ी से पेंट निकाला जाता है। इस विधि से पेंट के दाग आसानी से छूट जाते है।
नोट- इसके अलावा बाजार में लकड़ी के लिए बने पेंट रिमूवर से भी पेंट को हटाया जा सकता है।

कपड़े से कलर कैसे छुड़ाए – Remove Paint from Clothes
कपड़े से पेंट का निशान मिटाने के लिए क्लीनिंग एल्कोहल, रगड़ने के टूथब्रश, स्पंज की आवश्यकता होती है। पहले कपडे को गरम पानी से भिगोकर दाग को छुड़ाए। इसके बाद एल्कोहल को कपडे पर लगाना चाहिए। कपड़े पर क्लीनिंग एल्कोहल को स्प्रे करे इसके बाद टूथब्रश की सहायता से कपड़े के दाग वाले स्थान पर रगड़े। एक्स्ट्रा गिरे एल्कोहल को स्पंज की सहायता से सुखा दे। यह कार्य करने से पेंट से कलर को हटाया जा सकता है। कपड़े से पेंट निकालना मुश्किल होता है तथा इससे कपडे का ख़राब होने का भी डर बना रहता है।
नोट: कपड़े से पेंट (कलर) हटाने का कार्य कपड़े के पदार्थ पर भी निर्भर करता है। यदि कपड़ा प्लास्टिक मैटेरियल जैसा होता है तो दाग आसानी से छूट जाता है। हल्के रंग के कपड़े से पूरी तरह दाग निकलने मे परेशानी होती है।
दीवार से पेंट कैसे छुड़ाए – Remove Paint from Wall
कई स्थिति में दीवार पर नया पेंट करना होता है तो पुराने पेंट को छुड़ाने की आवश्यकता होती है। पुरानी दीवार से पेंट आसानी से नही निकलता है। दीवार से पेंट को छुड़ाने के लिए लोहे की खुरंचनी (पत्ते) का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रेगमाल (sandpaper) से रगड़कर भी दीवार से पेंट निकाला जाता है लेकिन रेगमाल (sandpaper) से पेंट निकालने में काफी समय लगता है।
नीचे दी गयी विधि से आप इमल्सन (मजबूत) पेंट भी आसानी से छुड़ा सकते है। इससे दीवारों के रंग आसानी से निकल जाते है।
दीवार से पेंट निकालने के लिए निम्न चरणों का पालन करे-
- लोहे के पत्ते के धार वाले स्थान से दीवार में मारकर गड्ढे करे।
- लोहे के पत्ते से मारने पर दीवार में पेंट की परत जो आपस में जुड़ी है उसे तोड़कर अलग कर देता है।
- इसके बाद पानी और एसिड को 2:1 के अनुपात में एक बाल्टी में मिलाए। इसका मतलब यदि बाल्टी में 2 लीटर पानी हो तो 1 लीटर एसिड मिलाए। आवश्यकतानुसार पानी की मात्रा बढ़ा भी सकते है।
- इस मिश्रण को ब्रश की सहायता से दीवार पर लगाए। दीवार पर इस मिश्रण को लगाने से यह घोल दीवार में किए गए गड्ढों में आसानी से घुस जाता है और पेंट की परत को कमजोर कर देता है।
- अब लोहे के पत्ते से खुरचने पर पेंट आसानी से निकलता है।
नोट: एसिड को पानी में मिलाते तथा दीवार पर ब्रश से लगाते समय सुरक्षा उपकरण जरूर पहने और इसे त्वचा के संपर्क में न आने दे।
फर्श से पेंट कैसे छुड़ाए – Remove Paint from Floor
सबसे पहले फर्श को अच्छी तरह से डिटर्जेंट से धुलकर साफ़ करना चाहिए। डिटर्जेंट के अलावा टाइल्स साफ करने वाला केमिकल जिसे Roff Chemical भी कहते है इसका इस्तेमाल करके फर्श साफ़ करने से पेंट के अधिकतर दाग साफ़ हो जाते है।
यदि कुछ पेंट के दाग साफ़ नहीं होते है तो फर्श पर घिसाई मशीन चलाकर आसानी से पेंट के दाग साफ किये जा सकता है। फर्श से पेंट छुड़ाने के कई तरीके है। घिसाई मशीन चलाकर किसी भी प्रकार के पेंट को छुड़ाया जा सकता है लेकिन इसके लिए मशीन की आवश्यकता पड़ती है।
नीचे दिए गए स्टेप को अपनाकर फर्श से आसानी से पेंट के दाग को साफ किया जा सकता है। फर्श से पेंट के दाग छुड़ाने के लिए निम्न तरीके का क्रमानुसार पालन करें-
- फर्श को अच्छे से डिटर्जेंट या Roff cleaner से गीला कर ले
- जिस स्थान पर पेंट के निशान हो उसपर स्टील के ब्रश से रगड़े
- स्टील के ब्रश से रगड़ने पर अधिकतर दाग साफ़ हो जाते है।
- जिन स्थानों पर दाग साफ़ न हो वंहा पेंट रिमूवर को लगाकर 5-10 मिनट छोड़ दे।
- स्टील के ब्रश या धातु की पत्ती से खुरचने से दाग साफ हो जाते है।
- यदि किसी स्थिति में दाग साफ न हो तो फर्श पर घिसाई मशीन चलाने से सभी प्रकार के दाग साफ हो जाते है।
यह भी जानें-
पेंट कैसे बनता है, पेंट में मिले पदार्थ, पेंट बनाने की पूरी प्रक्रिया | Paint Making Full Process
दीवार में ईंटों की संख्या कैसे ज्ञात करें | Calculate number of bricks in a wall
More Engineering Topics- Click Here
सतह से पेंट छुड़ाने के तरीके – Methods to Remove Paint
यदि किसी स्थिति में पेंट रिमूवर न उपलब्ध हो तो अन्य तरीको से भी पेंट को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। किसी सतह पर नया पेंट करने से पहले पुरानी सतह को साफ तथा चिकनाई छुड़ाना पड़ता है। इसके साथ ही पुराने पेंट को भी छुड़ाने की आवश्यकता पड़ती है। पुराने पेंट तथा चिकनाई को साफ न करने से नया पेंट अच्छी पकड़ नहीं बना पाता है और जल्दी ही खराब हो जाता है। इसीलिए नया पेंट करने से पहले पुराना पेंट को साफ कर लेना चाहिए। जिसे साफ करने के तरीके निम्न प्रकार है-
1. चूना तथा सज्जी का घोल- 1 हिस्सा सज्जी के पानी में 4 हिस्सा चूना डालकर घोल तैयार कर ले। इसके बाद पुरानी पेंट की गई सतह पर इस घोल को लगाए। इसके लगभग 4 घंटे बाद पुरानी पेन्ट की सतह को खुरचकर आसानी पेंट को निकाला जा सकता है। इस तरीके से सतह को साफ एवं चिकनाई रहित बनाकर नया पेन्ट किया जाता है।
2. बुझा हुआ चूना तथा कपड़े धोने का सोडा- 2 भाग बुझा चूना तथा 1 भाग कपड़े धोने का सोडा पानी में डालकर इसका पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को पुराने पेंट की सतह पर लगाकर पेंट को छुड़ाया जाता है।
3. कास्टिक सोडा- 1 लीटर पानी में 20 ग्राम कास्टिक सोडा को मिलाकर इसका घोल बना ले। इस घोल को पुरानी पेंट की गयी सतह पर लगाने से पेंट छूट जाता है। इसका अर्थ यह है कि कास्टिक सोडा और पानी को 1 : 5 के अनुपात में मिलाया जाता है।
4. नेफ्था- पुराने पेंट की सतह पर नेफ्था लगाने से वह मुलायम पद जाती है जिसको लोहे या अन्य वस्तु से खुरचकर आसानी में निकाला जा सकता है।
5. ब्लोलैम्प से जलाकर- पेंट छुड़ाने के इस तरीके में काफी सावधानी रखनी पड़ती है। इस तरीके में पेंट की गयी सतह को ब्लोलैम्प से जलाकर पेंट को छुड़ाया जा सकता है।
अलग-अलग वस्तु से पेंट छुड़ाने के लिए अलग तरीका इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार ऊपर दिए गए तरीको से किसी भी वस्तु का पेंट छुड़ा सकते है। यदि आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखे।
अन्य जानकारी के लिए Join us now–
- International Men’s Day 2024: इंटरनेशनल मेन्स डे कब मनाया जाता है?, क्या होता है? क्यों मनाया जाता है?, इंटरनेशनल मेन्स डे 2024 थीम, कैसे मनाया जाता है?, महत्व जानें
- इंजीनियरिंग ड्राइंग में रेखाएं कितने प्रकार की होती है?, इंजीनियरिंग ड्राइंग में रेखा किसे कहते है?, विभिन्न रेखाओं के उपयोग, विशेषता, मोटाई, उदाहरण चित्र सहित जानें
- Ibps rrb po mains result 2024 कैसे चेक करें? इंटरव्यू कितने अंक का होता है? महत्वपूर्ण जानकारी
- इंजीनियरिंग ड्राइंग में टाइटल ब्लॉक को कैसे बनाते हैं?, टाइटल ब्लॉक का डिज़ाइन, आकार, प्रकार, परिभाषा, 8 जरुरी सावधानियों को जानें
- न्यूटन का पहला नियम (Newton’s First Law): परिभाषा, कारण, अनुप्रयोग, उदाहरण | जड़त्व का नियम (Law of Inertia), प्रकार
- Engineering (13)
- Exam Info (9)
- Mathematics (5)
- Physics (22)
- Reasoning (15)