उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, अंतर, पहचान | Use, Difference and Identification of Convex and Concave Mirror 2023

Share with friends

उत्तल एवं अवतल दर्पण के उपयोग हमारे दैनिक जीवन में कई सारे परेशानियों को हल कर देता है। उत्तल और अवतल दर्पण भौतिक विज्ञान के बहुत ही जरूरी विषय-क्षेत्र (Topic) है। इस आर्टिकल में उत्तल एवं अवतल दर्पण के उपयोग, इनकी पहचान करना, उत्तल एवं अवतल दर्पण में अंतर तथा दर्पण के प्रकार का बेहतरीन ढंग से समझाया गया है।

उत्तल एवं अवतल दर्पण पाठ (chapter) स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरूरी है। इस चैप्टर (chapter) से परीक्षा (Exam) में कई सवाल देखने को मिलते है। उत्तल एवं अवतल दर्पण से सवाल न केवल कक्षा 10 से 12 बल्कि कॉम्पटीशन एग्जाम (competitive exam) रेलवे (Railway), SSC, बैंकिंग, तथा अन्य एग्जाम के लिए बहुत जरूरी है।

उत्तल दर्पण के उपयोग
उत्तल दर्पण के उपयोग, उदाहरण

Table of Contents

उत्तल दर्पण के उपयोग | उत्तल दर्पण के उदाहरण

  1. उत्तल दर्पण का उपयोग रास्ते के गली, बाजारों में लगे लैंम्पो में किया जाता है। लैम्पो का प्रकाश उत्तल दर्पण से परावर्तित होने के बाद फैलकर अपसारी किरण पुंज की तरह चलता है। जिस कारण लैम्पो में उत्तल दर्पण का प्रयोग करने से इसका प्रकाश काफी जगह तक फैलता है। और अधिक दूरी तक उजाला देता है।
  2. उत्तल दर्पण मोटर साइकिल, मोटाकारो तथा अन्य वाहनों में ड्राइवर की सीट के बगल में दायी तरफ तथा बायी तरफ लगा होता है। जिसके कारण ड्राइवर को पीछे से आने वाली गाड़ियों के रास्ते के अधिक क्षेत्रफल को देख सकता है। यदि उत्तल दर्पण की जगह समतल दर्पण का प्रयोग किया जाए तो ड्राइवर कम क्षेत्र को देख पाएगा। क्योंकि समतल दर्पण का दृष्टि क्षेत्र, उत्तल दर्पण की अपेक्षा काफी छोटा होता है।
  3. उत्तल दर्पण सीधा, छोटा प्रतिबिंब प्रदान कर सकता है। इसलिए उत्तल दर्पण का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है जहा हमे आस-पास का ज्यादा क्षेत्रफल देखना होता है।
  4. उत्तल दर्पण का प्रयोग बड़ी दुकानों, सुपरमार्केट, मॉल जैसे स्थानों पर सुरक्षा कारणों से किया जाता है। जिसके द्वारा यह देखा जा सकता है कि दुकान के अधिक हिस्से में क्या हो रहा है। और दुकान की निगरानी करके चोरी होने की संभावना को कम किया जा सकता है।
  5. एटीएम ATM (Automated teller machine) में भी सुरक्षा कारणों से उत्तल दर्पण का प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा ATM उपयोगकर्ता अपने पीछे के हिस्से में देख सकता है कि कही कोई व्यक्ति उसका ATM पिन या अन्य जानकारियों को नहीं देख रहा है।
  6. इसके अलावा उत्तल दर्पण बगीचों, स्कूल कालेज, पार्किंग गैरेज, पर्यटन स्थल, सुरंगों, तथा नैविक जहाज जैसे स्थानों पर किया जाता है।
  7. मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए दर्पण उत्तल दर्पण ही होते है।
  8. अतः संक्षेप में- रास्ते में लगे लैंम्पो, वाहनों में ड्राइवर की सीट के बगल में लगे दर्पण में, सुपरमार्केट, मॉल, ATM (Automated teller machine) में, मेट्रो स्टेशन, स्कूल कालेज, पार्किंग गैरेज, पर्यटन स्थल जैसे स्थानों पर उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
अवतल दर्पण के उपयोग
अवतल दर्पण के उपयोग, उदाहरण

अवतल दर्पण के उपयोग | अवतल दर्पण के उदाहरण

  1. अवतल दर्पण का प्रयोग किरणों को एक जगह पर फोकस करने के लिए करते है। डॉक्टर प्रकाश की किरणें छोटे अवतल दर्पण से परावर्तित करके आंख, नाक, कान, गले इत्यादि में डालकर उसको अच्छी तरीके से देख सकते हैं और उनका इलाज कर सकते है।
  2. बड़ी फोकस दूरी और बड़े द्वारक के अवतल दर्पण का उपयोग दाढ़ी बनाने के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से चेहरे का सीधा तथा बड़ा प्रतिबिंब दर्पण में दिखाई देता है।
  3. घर तथा ऑफिस में प्रयोग होने वाले टेबल लैम्पो के शेडो में भी अवतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है। बल्ब से चलने वाली किरण दर्पण से परावर्तित होकर मेज के थोड़े से क्षेत्र को अधिक प्रकाश पहुंचाती है। जिससे वह हिस्सा अधिक स्पष्ट नजर आता है।
  4. अवतल दर्पण का उपयोग मोटरकारो हैडलाइट, रेलवे इंजनों, स्टीमरो तथा सर्चलाइट में लगे लैम्पो में परावर्तक की तरह किया जाता है। दर्पण इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है कि परावर्तन के पश्चात प्रकाश की किरणे समांतर पुंज के रूप में आगे बढ़ती है। जिससे प्रकाश की किरणे एक जगह पर केंद्रित करके किसी वस्तु को खोजा जा सकता है।
  5. इसका उपयोग डिश एंटीना (Dish Antenna) में भी किया जाता है। यह न केवल प्रकाश किरणों को बल्कि रेडियो तरंगों पर भी काम करता है। और किरणों को फोकस पर केंद्रित करता है।
  6. दांत के डाक्टर भी अवतल दर्पण का उपयोग करते है जिससे वे दांत को फोकस और ध्रुव के मध्य में रखता है जिससे प्रतिबिंब सीधा और बड़ा दिखाई देता है।
  7. अतः संक्षेप में- डिश एंटीना, डॉक्टर द्वारा उपयोग हेड लाइट, टॉर्च, मोटरकारो हैडलाइट, दाढ़ी बनाने की दर्पण, सर्चलाइट दांत के डाक्टर द्वारा अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।

उत्तल दर्पण की परिभाषा | Definition of Convex Mirror

वह दर्पण जिसमे परावर्तन गोलीय दर्पण के उभरे तल से होता है उसे उत्तल दर्पण कहते है। इसके दूसरे तल पर रेड ऑक्साइड का पेंट होता है।
आप उत्तल दर्पण को बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकते है जिसकी मदद से आप अपने पीछे के बड़े क्षेत्र को देख पाएंगे CLICK HERE TO BUY. इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से आप इसे अपने घर में भी लगा सकते है।

उत्तल दर्पण की पहचान | Identification of Convex Mirror

इसकी पहचान करने के लिए एक पैमाने का प्रयोग किया जाता है। जिसे दर्पण के ऊपर रखा जाता है। यदि पैमाना दर्पण को हर जगह छूता रहे तो दर्पण समतल दर्पण है। यदि पैमाना दर्पण के बीच के भाग को स्पर्श करे तथा किनारों पर उठा रहे तो दर्पण उत्तल दर्पण कहलाता है।
यह अलावा दर्पण के प्रतिबिंब देखकर भी इसकी पहचान की जा सकती है। यदि प्रतिबिंब वस्तु की प्रत्येक स्थिति में सीधा तथा वस्तु छोटा बने तो दर्पण उत्तल दर्पण है।

अवतल दर्पण की परिभाषा | Definition of Concave Mirror

वह दर्पण जिसमे परावर्तन गोलीय दर्पण के दबे तल से होता है उसे अवतल दर्पण कहते है। इसके दूसरे तल पर रेड ऑक्साइड का पेंट होता है।
आप अवतल दर्पण को बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकते है जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को बड़ा देख पाएंगे और इसका उपयोग मेकअप (Makeup) करने और किसी वस्तु का बड़ा प्रतिबिम्ब देखा जा सकता है। CLICK HERE TO BUY. इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से आप इसे अपने घर में भी लगा सकते है।

अवतल दर्पण की पहचान | Identification of Concave Mirror

इसकी पहचान के लिए भी पैमाने का प्रयोग किया जा सकता है। जिसे दर्पण के ऊपर रखा जाता है। यदि पैमाना दर्पण के किनारे पर स्पर्श करे तथा बीच का कुछ भाग दबा रहे तो दर्पण अवतल दर्पण कहलाता है।
प्रतिबिंब द्वारा अवतल दर्पण की पहचान करने के लिए यदि दर्पण वस्तु के समीप रखने पर प्रतिबिंब सीधा व वस्तु से बड़ा बने तथा दूर रखने पर उल्टा व वस्तु से बड़ा या छोटा बने तो दर्पण अवतल दर्पण होगा।

उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, अंतर, पहचान
उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, अंतर, पहचान

उत्तल और अवतल दर्पण में अंतर | Difference between Convex and Concave Mirror

क्रम संख्यागुणउत्तल दर्पणअवतल दर्पण
1परिभाषावह दर्पण जिसमे परावर्तन गोलीय दर्पण के उभरे तल से होता है उसे उत्तल दर्पण कहते है।वह दर्पण जिसमे परावर्तन गोलीय दर्पण के दबे तल से होता है उसे अवतल दर्पण कहते है।
2अन्य नामउत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण भी कहते है।अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण भी कहा जाता है।
3पहचानउत्तल दर्पण बीच से उठा रहता है ।अवतल दर्पण अंदर की ओर दबे रहते है।
4प्रतिबिंबउत्तल दर्पण में प्रतिबिंब हमेशा वस्तु से सीधा, छोटा तथा आभासी बनता है।अवतल दर्पण में प्रतिबिंब हमेशा वस्तु से उल्टा या सीधा, छोटा, बराबर या बड़ा तथा आभासी या वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है।
5कार्यउत्तल दर्पण किरणों को फैलाने का कार्य करता है।अवतल दर्पण किरणों को सिकुड़ने का कार्य करता है।
6उदाहरण एवं उपयोगरास्ते में लगे लैंम्पो, वाहनों में ड्राइवर की सीट के बगल में लगे दर्पण में, सुपरमार्केट, मॉल, ATM (Automated teller machine) में, मेट्रो स्टेशन, स्कूल कालेज, पार्किंग गैरेज, पर्यटन स्थल जैसे स्थानों पर उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है।डिश एंटीना, डॉक्टर द्वारा उपयोग हेड लाइट, टॉर्च, मोटरकारो हैडलाइट, दाढ़ी बनाने की दर्पण, सर्चलाइट दांत के डाक्टर द्वारा अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
उत्तल और अवतल दर्पण में अंतर

उत्तल दर्पण और समतल दर्पण के बीच अंतर

उत्तल दर्पण में परावर्तन गोलीय दर्पण के उभरे तल से होता है। उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण भी कहते है। जबकि समतल दर्पण का तल एक समान होता है। समतल दर्पण का परावर्तक तल चपटा होता है। समतल दर्पण से बनने वाला प्रतिबिंब आभासी (virtual), वस्तु के बराबर, सीधा होता है। उत्तल दर्पण में प्रतिबिंब सीधा, छोटा, आभासी बनता है।

क्या उत्तल दर्पण में वास्तविक (Real) प्रतिबिंब बनता है?

नही, उत्तल दर्पण में वास्तविक प्रतिबिंब नही बनता है। इसकी प्रत्येक स्थिति में प्रतिबिंब आभासी, सीधा, तथा वस्तु से छोटा बनता है।

वाहनों से साइड दर्पण side mirror मे कौन सा दर्पण इस्तेमाल होता है?

उत्तल दर्पण

अवतल दर्पण में कैसा प्रतिबिंब बनता है?

अवतल दर्पण में उल्टा या सीधा, छोटा, बराबर या बड़ा तथा आभासी या वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है।

किस दर्पण द्वारा वास्तविक प्रतिबिंब बनता है?

अवतल दर्पण में प्रतिबिंब वास्तविक प्राप्त होता है।

अवतल दर्पण के 10 उपयोग क्या है? I what are the 10 uses of concave mirror

1. डिश एंटीना, 2. डॉक्टर द्वारा उपयोग हेड लाइट, 3. टॉर्च, 4. मोटरकारो हैडलाइट, 5. दाढ़ी बनाने की दर्पण, 5. सर्चलाइट दांत के डाक्टर द्वारा 6. शेविंग दुकान में 7. दांत के डॉक्टरों द्वारा, 8. प्रदर्शनी स्थलों में, 9. रेलवे इंजन हैडलाइट में, 10. नाक, कान, गले के डॉक्टरों द्वारा

उत्तल दर्पण के 10 उपयोग क्या है? | what are the 10 uses of convex mirror

1.रास्ते में लगे लैंम्पो 2. वाहनों में ड्राइवर की सीट के बगल में लगे दर्पण में 3. सुपरमार्केट, मॉल 4. ATM (Automated teller machine) में 5. बैंकों में मेट्रो स्टेशन 6. स्कूल कालेज 6. पार्किंग , गैरेज 7. अंधेरे स्थानों में प्रकाश प्रदान करना 8. पर्यटन स्थल 9. प्रदर्शनी और स्थानीय समारोह 10. मेट्रो स्टेशन में

उत्तल और अवतल दर्पण से परीक्षा (Exam) में बहुत सारे सवाल आते है। Exam में अच्छा रिजल्ट लाने के लिए इस चैप्टर (Chapter) को अच्छी तरह से पढ़ना बहुत जरूरी है। यदि इस पाठ से सम्बंधित कोई सवाल (Question) या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स (Comment) में जरूर लिखे।

अतः इस आर्टिकल (Article) में सभी उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग, उदाहरण, अंतर, पहचान को विस्तार से बताया गया है। और बहुत सारे एग्जाम में आए सवालों के उत्तर भी दिया गया है। इसी तरह के परीक्षा (Exam) में जरूरी सवालों के लिए हमारे website STUDYVIGYAN.COM (स्टडी विज्ञान) पर visit करे।


Share with friends

Leave a comment