वेन आरेख रीजनिंग (Reasoning) विषय का बहुत महत्वपूर्ण पाठ है। वेन आरेख यदि एक बार अच्छे से पढ़ लिया जाए तो दोबारा इसे पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके लिए आपको वेन आरेख (Venn Diagram) के सवालों के कॉन्सेप्ट (concept) समझना है।
इस पाठ से संबंधित सवालों में आपको कुछ शब्द दिए जाते है, और आपको अपने बुद्धि (तर्क) का प्रयोग करके इन शब्दों में सही संबंध का चिन्ह चुनना होता है। इसके लिए आपको 4 विकल्प दिए जाते है।
चारो विकल्प कुछ संदेश देते है, इन विकल्प में से दिए गए शब्द के अनुसार सही उत्तर (विकल्प) का चयन करना चाहिए।

वेन आरेख के सिद्धांत | Venn Diagram Concept
1.) सभी A, B है।

2.) कुछ A, B है।

3.) कोई भी A B नही है।

4.) कुछ A, B नही है।

वेन आरेख के प्रकार | Types of Venn Diagram
वेन आरेख के विषय के सवालों के 6 प्रकार है, जिन्हे समझकर आप सवाल में सही संबंध ढूंढ पाएंगे।
A, B के अंतर्गत है लेकिन C से कोई संबंध नही है।
पहला प्रकार-
उदाहरण (Example)-
Q.1 सब्जियों, आलू, पशुओं में सही संबंध का विकल्प चुनें-

Answer- B, दिए गए सवाल को समझने से पता चलता है कि आलू, सब्जियों के अंतर्गत आता है। और पशुओं का सब्जी और आलू से कोई सीधा संबंध नहीं है।

अन्य विकल्प की अपेक्षा विकल्प B अधिक उचित है। अतः विकल्प B सही उत्तर है।
सभी A, B के अंतर्गत हैं तथा कुछ A व B, C है।
दूसरा प्रकार
उदाहरण (Example)-
Q.2 पुरुष, लड़के, क्रिकेट खिलाड़ी में सही संबंध का विकल्प चुनें-

Answer- A, सवाल को समझने से पता चलता है कि सभी पुरुष लड़के होते है। कुछ पुरुष तथा लड़के, क्रिकेट खिलाड़ी हो सकते है। विकल्प A में आंतरिक गोला पुरुष को तथा बाहरी गोला पुरुष को और दाई तरफ का गोला क्रिकेट खिलाड़ी को दिखा रहा है।

अतः विकल्प A सवाल का सही उत्तर है।
कुछ B, C है। सभी B तथा C, A के अंतर्गत है।
तीसरा प्रकार
उदाहरण (Example)-
Q.3 मनुष्य, क्रिकेट खिलाड़ी, फुटबॉल खिलाड़ी में सही संबंध का विकल्प चुनें-

Answer- D, सवाल को समझने से पता चलता है कि कुछ क्रिकेट खिलाड़ी फुटबॉल खिलाड़ी हो सकते है। सभी क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ी, मनुष्य होते है। विकल्प D में बाहरी पूरा गोला मनुष्य को तथा आंतरिक दोनो गोले जो जुड़े है वो फुटबॉल खिलाड़ी और क्रिकेट खिलाड़ी को दर्शा रहे है।

अतः विकल्प D सही उत्तर है।
सभी A, B है तथा सभी A, B दोनो C है।
चौथा प्रकार
Q.4 पृथ्वी, देश, राज्य में सही संबंध का विकल्प चुनें-

Answer- D, दिए गए विकल्पो में विकल्प D सही है, क्योंकि सभी राज्य, देश के अंतर्गत आते है। तथा सभी देश, पृथ्वी के अंदर आते है। विकल्प 4 में तीन गोले एक के बाद एक अंदर है।

अतः विकल्प D सही उत्तर है।
कुछ B, A है तथा कुछ B, C है। कोई A, C नही है।
पांचवा प्रकार
Q.5 अविवाहित, पिता, अध्यापक में सही संबंध का विकल्प चुनें-

Answer- A, विकल्प A सही है, क्योंकि कुछ पिता अध्यापक हो सकते है। कुछ अविवाहित अध्यापक हो सकते है, कुछ अध्यापक अविवाहित हो सकते है, कुछ अध्यापक पिता हो सकते है। लेकिन कोई भी अविवाहित पिता नहीं हो सकता।

अतः विकल्प A सही उत्तर है।
A, B दोनो C में है। कोई A, B नही है।
छठा प्रकार
Q.6 पति, पत्नी, परिवार में सही विकल्प का चयन करे-

Answer- C, विकल्प C सही है। क्योंकि परिवार में पति व पत्नी दोनो आते है। किंतु कोई भी पत्नी पति नहीं है और कोई भी पति पत्नी नही है।

अतः विकल्प C सही उत्तर है।
निष्कर्ष- वेन आरेख के सभी सवाल इन 6 प्रकार के ही होते है। वेन आरेख के कुछ सवाल ऐसे परिवर्तित रहते है जिन्हे आपको विकल्प (option) देख कर हल करना पड़ता है। ऐसे सवालों को हल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Important Note- जब आप इस आर्टिकल को जरूरी सिद्धांत समझ रहे हो तो इसके बाद इनको कॉपी पर नोट करना ना भूले। नोट करते समय यदि आपको गोला बनाने में समस्या होती है तो इसके लिए आप परकार (Compass) या गोला बनाने का टूल इस्तेमाल कर सकते है। इन्हे आप अपने नजदीकी स्टेशनरी से खरीद सकते है या अच्छी क्वालिटी में इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है।
वेन आरेख टॉपिक पर प्रैक्टिस करने के लिए कुछ सवाल नीचे दिए गए है। जिसको हल करके आप इस टॉपिक पर मजबूत पकड़ बना सकते है-
1.) शेर, घड़ा, जंगल में सही सम्बन्ध का विकल्प चुने-

The correct answer is Option C
2.) पेन, स्टेशनरी, पेंसिल में सही सम्बन्ध का विकल्प चुने-

The correct answer is Option C
3.) पानी, पर्वत, बांध में सही सम्बन्ध का विकल्प चुनें –

The correct answer is Option A
4.) बाघ, लोमड़ी, जानवर में सही संबंध का विकल्प चुनें-

The correct answer is Option C.
5.) लिखना, बोलना, संचार का सही संबंध चुने-

The correct answer is Option C
अतः इन टॉपिक को पढ़ कर आप वेन आरेख (Ven Diagram) के कोई भी सवाल को आसानी से हल कर सकते है।
यह भी जाने-
•Mirror Image Reasoning questions solve करें, 5 सेकंड में with Trick
•Figure Counting Questions Reasoning में कैसे हल करें? Count triangles & squares with tricks, formula
•Number series Reasoning questions कैसे solve करें केवल 10 second में with PDF
अगर आप दर्पण के बारे में जानना चाहते है जो परीक्षा के लिए बहुत जरूरी पाठ है। तो क्लिक करे जिसमे आपको-
दर्पण, अवतल और उत्तल दर्पण को बेहतरीन ढंग से समझाया गया है।
यदि आप वेन आरेख के और सवाल चाहते है तो comment Box में लिखे। Study vigyan से यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करे या हमे Contact करे।